पुलिस ने पूछा मास्क क्यों नहीं डाला, तीन युवक बैग छोड़कर भागे, एक किलो चरस बरामद

शिमला पुलिस ने ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ड्रग तस्करों की धरपकड़ कर रही है। अब पुलिस ने चौपाल में करीब एक किलो चरस बरामद की है। लगातार दूसरे दिन शिमला पुलिस को यह कामयाबी मिली है। बीते दिन ही पुलिस ने नारकंडा में दो किलो से अधिक चरस पकड़ी थी। इस तरह दो दिनों में शिमला पुलिस करीब तीन किलो चरस बरामद कर चुकी है।
चौपाल के खगना में पुलिस ने चरस की एक बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने तीन युवकों से चरस बरामद की है। बताया जा रहा है कि पुलिस की एक टीम सुबह के समय तुंदना रोड पर पैट्रोलिंग पर थी। पुलिस की टीम जब खगना कैंची पर पहुंची तो तीन युवक वहां से गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि तीनों युवकों ने मास्क नहीं डाला था। इस पर पुलिस ने जब युवकों से मास्क न पहनने के बारे में पूछा तो वे घबरा गए और वहां से भागने लगे। इस बीच एक युवक ने अपना बैग सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया और बैग की जांच की तो उसमें चरस मली। पुलिस ने बैग से 972 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने तीनों आरोपियों की पकड़ कर उनसे पूछताछ की। इनकी पहचान सोम दत्त (40), सुरेश कुमार ( 36 ) देव दत्त ( 40 ) गांव कराती डाकघर सारी- पुलबहाल तहसील चौपाल के तौर पर हुई है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

वहीं शिमला पुलिस ने बीते दिन नारकंडा में दो किलो चरस पकड़ी थी। बारुबाग में नाका लगाकर एक बोलैरो गाड़ी को रोका जो कि रामपुर की तरफ से शिमला की ओर आ रही थी। गाड़ी से पुलिस ने 2.05 किलो ग्राम चरस बरामद की थी। आनी के मुहान के राजकुमार को गिरफ्तार किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lNONkx

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box