औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। बद्दी-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को ट्रक व स्कूटी में हुई टक्कर का मामला सामने आए। हादसे में स्कूटी सवार महिला गुरनाम कौर निवासी संडोली की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा भुड्ड बैरियर से पास हुआ।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक दुर्घटना में महिला घायल हो गई है।
जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि ट्रक के पिछले टायर के निशान दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी के उपर पाए गए है। हादसा स्कूटी व ट्रक के पिछले हिस्से में हुई टक्कर से हुआ है। ट्रक चालक की पहचान रोशन लाल गांव धईमाजरा नुरपुर बेदी तहसील आनंदपुर पंजाब के रहने वाले से हुई है।
यह हादसा ट्रक एचपी12के-1574 के चालक व स्कूटी एचपी12जी-6245 के बीच हुई भिड़त से हुआ। पुलिस ने बद्दी थाना के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह का कहना है कि मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Fmjtd6
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box