एमपी की पूर्व मंत्री पर टिप्पणी की भाजपा महिला मोर्चा ने की कड़ी निंदा

भाजपा महिला मोर्चा ने मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री इमरती देवी पर कांग्रेस नेता कमलनाथ की अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रशिमधर सूद ने कहा कि सत्ता से बाहर रह कर कांग्रेस इस तरह छटपटा रही कि वह सभी मर्यादाओं को दरकिनार कर अनाप-शनाप बयान बाजी पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के रवैये के कारण ही पूरे देश में कांग्रेस पार्टी हाशिये पर चली गई है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के इस बयान में चारों तरफ रोष है।

एक महिला पर इस तरह की टिप्पणी कतई बर्दाश्त नही की जाएगी रशिमधर सूद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने महिलाओं के प्रति अगर अपने आचार विचार को नही सुधारा तो इसके परिणाम भुगतने को उसे तैयार रहना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3m7m0aA

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box