चक्की खड्ड इलाके में दो शव बरामद हुए हैं। शव महिला और पुरुष के बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। हत्या है या हादसा, पुलिस पता लगा रही है।
डमटाल पुलिस को भदरोआ गांव के करीब चक्की खड्ड में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। डमटाल थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया ने बताया शवों को नूरपुर अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी अशोक रतन ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k8JuLU
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box