कंगना रनोट पर एक के बाद एक केस और एफआईआर हो रही हैं। लेकिन इस बीच उनके घर कुछ शुभ घड़ियों ने दस्तक दी है। कंगना के भाई अक्षत की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। जिनका आगाज बधाई से हुआ। कंगना ने इस रस्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसके होने की वजह के बारे में भी बताया।
भाई को लगाई पहली हल्दी
कंगना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि बधाई हिमाचल की एक परंपरा है। जो मामा के घर शादी का पहला निमंत्रण भेजकर शुरू होती है। इसके बाद बाकी लोगों को निमंत्रण भेजे जाते हैं। कंगना के भाई अक्षत की शादी नवंबर में है। इस वीडियो में कंगना के घर वाले हिमाचली गीतों के साथ अक्षत को हल्दी लगाते नजर आ रहे हैं। खुद कंगना भी इस रस्म को बेहद इंजॉय कर रही हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nZLjgB
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box