प्रदेश के चंबा जिले में आज सुबह एक भयंकर हादसा हो गया जिसमें चार लोगों की मौत होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार चंबा-तीसा मार्ग पर कल्हेल के पास गहरी खाई में एक कार गिर गई। खाई में गिरते ही कार में आग लग गई। जिसमें कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई ।
कार में सवार सारे लोग कल्हेल गांव के रहने वाले थे। कार में एक अध्यापक, एक लैब अटेंडेंट के अलावा मां-बेटा सवार थे। मां-बेटा कार चालक से लिफ्ट मांग कर कुछ समय पहले ही उसमें सवार हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर रवाना हो गई है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T5i6m2
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box