शुक्रवार रात चिंतपूर्णी-भरवाईं रोड पर एक महिला समेत तीन लोग एक बुजुर्ग महिला की पिटाई कर रहे थे। इस दौरान 60 की बुजुर्ग महिला को खाई में धकेलने तक की कोशिश की गई। जब सड़क के बीच इस अधेड़ महिला की जूतों के साथ पिटाई की जा रही थी तो दिल्ली से आए माता रानी के दर्शनों को मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं ने सड़क पर ये सब होते देखा तो उन्होंने अपनी गाड़ी से उतरकर महिला को बचाया।
जब पूरे मामले का किया तो उक्त महिला की पिटाई करने वाले उसका दामाद, बेटी व उसका धोता ही है। ये लोग बूढ़ी महिला से रोजाना पैसों की मांग करते हैं और न देने पर उसकी पिटाई करते हैं। यही नहीं ये उक्त महिला को खाना तक भी नहीं देते हैं।
पीड़ित महिला संतोष शर्मा ने स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं को बताया कि उसका दामाद बेटी आए रोज उससे पैसे मांगते हैं जबकि उसके पास जो भी जमा पूंजी थी वे सब इन लोगों को दे चुकी है। जिस कारण वे उससे कई बार मारपीट करते हैं।
पीड़ित महिला की आप बीती सुनकर पहले तो श्रद्धालुओं ने उसके दामाद अच्छी खासी पिटाई की, फिर चिंतपूर्णी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद इन सभी लोगों को चिंतपूर्णी थाना ले गए।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सृष्टि पांडे ने बताया कि ऐसा मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस फिलहाल पीड़ित महिला के खाने और रहने का इंतजाम कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30TClrw
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box