नेपाल के एक और कैबिनेट मंत्री कोरोना से संक्रमित

काठमांडू, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेपाल के शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री गिरिराजमणि पोखरेल कोरोनावायरस से संक्रमित होने वाले देश के दूसरे कैबिनेट मंत्री हैं। उनके निजी सहयोगी ने यह जानकारी दी।

मंत्री पोखरेल के निजी सचिव पूरन के.सी. ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, मंत्री पोखरेल जांच में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

सिन्हुआ के साथ फोन पर एक साक्षात्कार में, उनके सहयोगी ने कहा कि बुखार होने के बाद मंत्री को शनिवार को काठमांडू घाटी स्थित पाटन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूरन ने कहा, उनका स्वैब शनिवार को लिया गया और इसकी जांच में रविवार को कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

पोखरेल वर्तमान में अस्पताल के एक आइसोलेशन वार्ड में इलाज करा रहे हैं।

इससे पहले, शनिवार को, संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री योगेश भट्टराई ने पुष्टि की थी कि वह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इस बीमारी से संक्रमित होने वाले वह देश के पहले कैबिनेट मंत्री हैं।

अब तक, नेपाल में कोरोना के कुल 107,755 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि इस बीमारी से 636 लोगों की मौत हो चुकी है।

वीएवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Another Nepal minister infected with Corona
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2FkrDCA

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box