किसान मोर्चा मंडल डलहौजी की बैठक मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन हुई।
बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री डॉ राकेश बबली रहे। बैठक में डलहौज़ी के लोक प्रिय नेता श्री डी एस ठाकुर, उपाध्यक्ष व चम्बा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र किसान मोर्चा प्रभारी श्री चमन डढवाल जी, मंडल अध्यक्ष श्री विजय कुमार जी, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री बालम सिंह ठाकुर जी व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश भर के किसानों को फसल बीमा योजना द्वारा बड़ी राहत व् सौगात दी गई है। किसानों को 65 वर्ष बाद इस प्रकार की राहत किसी सरकार ने दी है। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में ऐतिहासिक कानून के बारे में विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम से भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के माध्यम से हर किसान तक पहुँच कर इस कानून के बारे में जानकारी देने पर भी सांगठनिक सहमती बनी है।
बैठक में 15 किसान प्रहरी बनाने का लक्ष्य रखा गया और इस लक्ष्य को अति शीघ्र पूरा किया जायेगा।
बैठक के बाद सबके लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था स्थानीय लोक प्रिय नेता व जिला मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष श्री डी एस ठाकुर द्वारा की गई।




No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box