मंत्रिमंडल लेगी अटल टनल की सुरक्षा का फैसला, डीजीपी ने सरकार को सौंपा प्रस्ताव

अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा को लेकर वीरवार को प्रदेश सचिवालय में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। मुख्य सचिव अनिल खाची की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में डीजीपी संजय कुंडू सहित पुलिस व गृह विभाग के वरिष्ठ आलाधिकारियों ने भाग लिया।
इस मौके पर डीजीपी ने टनल की सुरक्षा को लेकर एक प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा करने के बाद अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा के दृष्टिगत साउथ और नोर्थ पोर्टल पर स्थाई तंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत दोनों छोर पर स्थाई चैकपोस्ट स्थापित की जाएगी।

अब यह मामला आगामी कैबिनेट में ले जाया जाएगा। मंजूरी मिलते ही एक माह के भीतर दोनो तरफ स्थाई चैकपोस्ट स्थापित कर दी जाएगी। इसमें पुलिस जवानों की तैनाती के लिए नए पद भरंे जाएगें। चैकपोस्ट स्थापित करने के साथ ही वाहन भी उपलब्ध करवाए जाएंगे और संचार की भी उचित व्यवस्था की जाएगी।

दोनो छोर पर जब तक स्थाई तंत्र स्थापित नहीं हो जाता, तब तक वहां तैनात पुलिस जवानों के ठहरने की व्यवस्था का प्रबंध बीआरओ द्वारा ही किए जाने का आग्राह किया जाएगा। सुरंग के अंदर वाहन खड़े करने पर भी पाबंदी होगी। यदि कोई सुरंग के अंदर वाहन खड़ा करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई का भी प्रावधान किया गया है।

रिपोर्ट में दिए कई सुझाव
अटल टनल की सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग ने एक विस्तृत योजना तैयार की है। डीजीपी संजय कुंडू के निर्देश पर गठित बोर्ड ऑफ ऑफिसर्स की सिफारिशों के आधार पर सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत सुरक्षा, ट्रेफिक व्यवस्था सहित अन्य पहलूओं को देखते हुए कई सिफारिशें की गई है। एक कमांडो यूनिट भी स्थापित करने के साथ ही दोनों छोर पर पुलिस थाने स्थापित किए जाने का भी सुझाव दिया गया है।
मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने बताया की इसी महीने कैबिनेट से अटल टनल की सुरक्षा के लिए यहां पर स्थाई तंत्र की स्थापित करने की परमिशन ले ली जाएगी। इससे पहले प्रस्ताव को वित्त विभाग की मंजूरी के लिए शीघ्र भेजा जाएगा।

ओवरटैकिंग पर रखी जाएगी कड़ी नजर
ओवरटैकिंग पर नजर रखने के लिए भी तंत्र तैयार किया जाएगा। इसके अलावा सुरंग की सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध करने को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई है। सुरंग के अंदर ओवरटेक करने वालों पर नज़र रखने के लिए नई तकनीक को इस्तेमाल में लाया जाएगा ताकि हुड़दंगियों को कैप्चर किया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jEdzCS

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box