जिला कुल्लू की मणिकरण घाटी के जरी में एक व्यक्ति की रंगड (जंगली मधुमक्खी) के हमले से बुधवार देर शाम मौत हो गई । जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति को जरी अस्पताल में लाया गया। जब डॉक्टरों ने उसका चेकअप किया तो वह मृत पाया गया। जिसके चलते अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर आकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने छानबीन के दौरान पाया कि व्यक्ति पर रंगडों के झुंड ने हमला किया जिस कारण व्यक्ति घायल हो गया था। जब लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि रंगड यानी जंगली मधुमक्खी के काटने से खूब राम पुत्र शालू राम जलुग्रां निवासी की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम आज गुरूवार को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lGYscq
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box