दरिया में अर्धनग्न हालत में मिली महिला और युवक की लाश, हिमाचल और पंजाब पुलिस शिनाख्त में जुटी

पठानकोट में रविवार को चक्की दरिया में पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर स्थित नए पुल के पास से दो लाशें बरामद की गई हैं। अर्धनग्न हालत में मिली एक लाश एक युवक की है, जबकि दूसरी किसी महिला की है। चूंकि घटनास्थल हिमाचल प्रदेश में आता है, इसलिए डमटाल चौकी से पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे, वहीं पंजाब राज्य के साथ ही जुड़ा होने के कारण पंजाब पुलिस के कर्मचारी पहुंच गए।

हिमाचल प्रदेश के नूरपुर के डीएसपी अशोक रत्न की मानें तो अब तक लाशों की हालत को देखकर यह कहना मुश्किल है कि उनके साथ दुर्घटना घटी है या हत्या का मामला है। फिर भी दोनों लाशों की फॉरेंसिक जांच करवाई जाएगी। उसके बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पठानकोट में चक्की दरिया से मिले शवों का मुआयना करते पुलिस अधिकारी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/345E2E7

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box