जकार्ता, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया पहले चरण में 91 लाख लोगों को कोविड-19 वैक्सीन मुहैया कराएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के रोग नियंत्रण और रोकथाम महानिदेशक अचमद युरिआंतो ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को बताया कि पहले चरण में टीकाकरण उन लोगों के समूह पर किया जाएगा, जिनमें कोविड -19 संक्रमण का सबसे अधिक खतरा है, यह खासकर हवाईअड्डे के कर्मचारियों, सैनिकों और पुलिस कर्मियों सहित चिकित्सा और सार्वजनिक सेवा कर्मियों के लिए हैं।
युरिआंतो ने कहा कि यह टीका केवल 18 वर्ष से 59 वर्ष की आयु के लोगों को दिया जाएगा।
इंडोनेशियन ड्रग एंड फूड सुपरवाइजरी एजेंसी (बीपीओएम) द्वारा एक इमरजेंसी यूज ऑथराइजेशन जारी करने और इंडोनेशियन उलेमा काउंसिल (एमयूआई) द्वारा हलाल सर्टिफिकेशन प्रदान करने के बाद टीकाकरण किया जाएगा।
वीएवी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2T7vsOH
.
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box