नवरात्रि को लेकर महानायक अमिताभ बच्चन ने प्रेरक और रोचक पोस्ट लिखी है। उन्होंने नवरात्रि के इन 9 रातों को 9 तरह के दानवों पर जीत से जोड़ा है। बिग बी ने लिखा है कि 9 रातें मां दुर्गा ने युद्ध किया और हर रात एक दानव पर जीत हासिल की। लेकिन सबसे मुश्किल दुश्मन का अहसास उन्हें 9वीं रात की बाद वाली सुबह तब हुआ, जब वे आराम करने वाली थीं। उन्होंने शांत मुस्कान के साथ उसका भी विनाश कर दिया।
बिग बी ने इन 9 दानवों का जिक्र किया
- पहली रात को मां ने काम वासना के दानव को शांत किया।
- दूसरी रात उन्होंने क्रोध के दानव को बुझा दिया।
- तीसरी रात उन्होंने मोह के दानव को दूर कर दिया।
- उसके बाद उन्होंने लोभ के राक्षस को चकनाचूर कर दिया।
- पांचवीं रात में उनका सामना मद दानव से हुआ और उन्होंने घमंड को मार दिया।
- छठी रात को वे ईर्ष्या, मत्सरा के घूमते हुए दानव से भिड़ गईं और उसे हरा दिया।
- फिर भी सौंदर्य की ऊर्जा के साथ मुस्कुराते हुए वे आगे बढ़ीं और स्वार्थ के दानव, स्वार्थ की उग्रता को शांत किया।
- आठवीं रात उन्होंने अन्याय को मार डाला।
- नौवीं रात केवल अपनी दयालुता का उपयोग करते हुए उन्होंने क्रूरता के भयानक दानव अमानवता को भगा दिया।
- फिर नौवीं रात के बाद की सुबह वे आराम करने वाली ही थीं कि उन्होंने महसूस किया कि उनका सबसे मुश्किल दुश्मन अब भी उन पर सवार था। वे कमल की स्थिति में बैठ गईं और अपने सभी हथियार नीचे रख दिए। कोमल आह और शांत मुस्कान के साथ उन्होंने अपने अंतिम दानव अहंकार को भंग कर दिया।
बिग बी ने अंत में लिखा- नवरात्रि शुरू हो चुकी है। आप सभी राक्षसों पर जीत हासिल करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o3CWAx
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box