हिमाचल में मुख्यमंत्री व कई मंत्री-विधायकों सहित 8 हजार से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, कई मरीज ठीक होकर घर गए

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का प्रभाव मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित उनके मंत्रिमंडल के मंत्रियों व प्रदेश के विभिन्न जिलों के आम लोगों पर हुआ है। मुख्यमंत्री इस समय आइसोलेशन में है जबकि कैबिनेट मंत्री डॉ. रामलाल मरकंडा का इलाज आईजीएमसी शिमला में चल रहा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण का प्रभाव अभी कम नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री के पिछले दिनों हुए सैंपलों की जांच में वे कोरोना पॉजिटिव आए थे।

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कैबिनेट मंत्री रामलाल मरकंडा, विधानसभा स्पीकर विपिन सिंह परमार, महेंद्र सिंह ठाकुर, कैबिनेट मंत्री सुखराम चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज, एमएलए सुरेंदर शौरी सहित कई अन्य गणमाण्य लोग कोरोना पॉजिटिव आए थे और जिनमें से कई ठीक भी हो गए है।

आज तक प्रदेश में तीन लाख 33 हजार 134 लोगों के सैंपलों को टेस्ट के लिए लैब में भेजा गया था। जिसमें से 3 लाख 14 हजार 946 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई । प्रदेश में आज तक 18 हजार 8 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें से 15 हजार 217 लोग ठीक होकर अपने घरों को चले गए है।

प्रदेश में आज तक काेरोना पॉजिटिव 250 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी प्रदेश में 2520 मरीज एक्टिव है जिनका इलाज विभिन्न जिलों के अस्पतालों में चल रहा है। पिछले 24 घंटों में 246 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए है और दो मरीजों की मौत हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रदेश में 8 हजार से ज्यादा लोग पॉजिटिव। डेमो फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/378037e

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box