रात नौ से सुबह 6 बजे तक अटल टनल रोहतांग से नहीं गुजर सकेंगे वाहन

बीआरओ ने यातायात के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसमें रात 9 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक टनल से वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इस दौरान 33केवी इलेक्ट्रिसिटी कनेक्टिविटी बनाने का काम किया जाएगा। ये आदेश 14 अक्तूबर से लागू होंगे।

उसके बाद रात नौ से सुबह 6 बजे के बीच टनल से वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। जबकि दोपहर को भी 2 से 3 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि बीआरओ की तरफ से ये आदेश अतिरिक्त जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान साउथ पोर्टल में धुंधी और नार्थ पोर्टल में चंद्रा पुल से आगे यातायात को अनुमति नहीं होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33SsXGf

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box