47 दिनों के बाद छाए बादल, तापमान में 3 डिग्री की गिरावट

47 दिन के बाद वीरवार को प्रदेश में माैसम ने करवट बदली है। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश भागाें में दिन भर हल्के बादल छाए रहे, इससे तापमान में दाे से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। शिमला का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है।

सुंदरनगर और भुंतर में तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 22, ऊना में 30 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर का 29 और कुफरी का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। केलांग का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु पर पहुंच गया है। कल्पा व मनाली का न्यूनतम तापमान दाे-दाे डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

चंद्रताल झील बंद
कुल्लू| लाहौल स्पीति की स्पीति वैली में स्थित चंद्रताल झील को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। अब पर्यटकों को अगले साल मई के बाद ही चंद्रताल झील के दर्शन हो सकेंगे। एडीएम काजा ज्ञान सागर नेगी नेगी ने कहा कि बर्फबारी से फिसलन बढ़ जाती है इसलिए झील को बंद किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31Rpear

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box