जिला कुल्लू के पतलीकुहल में एक व्यक्ति का शव आज सुबह पुलिस ने बरामद किया है। जिसकी पहचान 42 वर्षीय जॉनी निवासी कठुआ, जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि जिस व्यक्ति की लाश मिली है कहीं व सैलानी तो नहीं या किसी काम के लिए यहां आया हो। मरा हुआ व्यक्ति जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था इसलिए पुलिस गंभीरता से इसकी जांच कर रही है।
एसपी कुल्लू गौरव सिंह के अनुसार व्यक्ति के शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए मनाली पहुंचाया गया है। जहां पोस्टमार्टम प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। परिजनों को इसकी सूचना दी जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35ckSvF
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box