आईजीएमसी में काेराेना से दाे महिलाओं की माैत हाे गई। इसमें शिमला शहर के समीप धमून की रहने वाली 70 वर्षीय महिला काे बुखार और खांसी के कारण आईजीएमसी में एडमिट किया था। वीरवार दाेपहर बाद महिला ने दम ताेड़ दिया। वहीं दूसरी 75 वर्षीय महिला किन्नाैर के रिकांगपिओ की रहने वाली थी। महिला काे 8 अक्तूबर काे आईजीएमसी लाया गया।
इसे आइसाेलेशन में रखा गया था। महिला बीपी की पेशेंट थी। शुक्रवार सुबह 5:55 बजे महिला की माैत हाे गई। इसके अलावा जिला में काेराेना के 37 नए मरीज आए हैं। इसमें शहर के 26 मरीज हैं। नए मरीजाें में संझौली 1, लॉन्गवुड दो, कुसम्पटी 2, पंथाघाटी 1, न्यू शिमला 3, छोटा शिमला 1, बेमलोई 1, समरहिल 1, पबो धुम्मी 1, मलयाना 1, फागली 2, रामनगर 1, आईजीएमसी 3, माल रोड 1, नियर विधानसभा 1, ढली 1, नवबहार 1, ठियोग 1, मशोबरा 1, रामपुर 3, रोहड़ू 5, सोलन 1 और मंडी 1 मरीज आया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36M1JTL
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box