कस्बा मैहतपुर के पास गांव चढ़तगढ़ में स्कूटी और ट्रैक्टर में टक्कर होने से दादी और पोते की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे में एक महिला गंभीर घायल हो गई है। मृतकों की पहचान गांव उदयपुर निवासी 2 साल के गुरसाहिब सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह और उसकी दादी 47 वर्षीय मनजीत कौर पत्नी बलवीर सिंह के रूप में की गई है।
इन्हीं के परिवार की 27 वर्षीय राजिंदर कौर पत्नी बलजिंदर सिंह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई है। मनजीत अपनी बहू राजेंद्र कौर और पौत्र गुरसाहिब सिंह के साथ स्कूटी पर कहीं जा रहे थी। चढ़तगढ़ में एक ट्रैक्टर के साथ उनकी स्कूटी जा टकराई। स्कूटी राजिंदर कौर चला रही थी। हादसे में मनजीत और गुरसाहिब सिंह की मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ea79cI
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box