वाशिंगटन, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 3.84 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि संक्रमण से हुई मौतों की संख्या 1,091,240 का आंकड़ा पार कर गई है। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय ने गुरुवार को दी।
विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नए अपडेट में खुलासा किया कि गुरुवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 38,426,373 हो गई और मृत्यु दर बढ़कर 1,091,245 हो गई थी।
सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया का सबसे अधिक कोविड-19 प्रभावित देश है। यहां संक्रमण के 7,911,497 मामले और 216,734 मौतें दर्ज की गई हैं।
वहीं संक्रमण की संख्या के हिसाब से भारत 7,239,389 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मौत का आंकड़ा 110,586 हो गया है।
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अधिक मामलों वाले अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील (5,140,863), रूस (1,332,824), अर्जेंटीना (931,967), कोलंबिया (930,159), स्पेन (908,056), पेरू (853,974), मैक्सिको (830,502), फ्रांस (820,376), दक्षिण अफ्रीका (696,414), ब्रिटेन (657,459), ईरान (513,219), चिली (485,372), इराक (413,215), बांग्लादेश (382,959), और इटली (372,799) हैं।
संक्रमण से हुई मौतों के हिसाब से वर्तमान में ब्राजील 151,747 आंकड़ों के साथ दूसरे स्थान पर है।
वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में मेक्सिको (84,891), ब्रिटेन (43,245), इटली (36,289), पेरू (33,419), स्पेन (33,413), फ्रांस (33,058), ईरान (29,349), कोलंबिया (28,306), अर्जेंटीना (24,921), रूस (23,069), दक्षिण अफ्रीका (18,151), चिली (13,415), इक्वाडोर (12,264), इंडोनेशिया (12,156), बेल्जियम (10,244) और इराक (10,021) हैं।
एमएनएस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2H1AcCS
.
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box