पुलिस ने संजौली में एक युवक को 1.64 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा

पुलिस ने संजौली में एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की एक टीम शाम के समय संजौली में प्लस प्वाइंट की ओर गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की एक युवक नशे का कारोबार करता है और इसके आधार पर पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 1.64. ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

आरोपी की पहचान संजीव कुमार, ठियोग के धार निवासी के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी संजौली में एक मकान में किराएदार के तौर पर रहता है और वह कुफरी में काम घोड़ों का काम करता है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता कर रही है कि आखिर चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे किसको सप्लाई किया जाना था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं युवक के साथ नशे के धंधे में और तो शामिल नहीं है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dniTbH

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box