हिमाचल के परिवहन मंत्री बोले- अगले 15 दिनाें के अंदर शुरू कर दी जाएगी इंटर स्टेट मूवमेंट

प्रदेश से आसपास के राज्यों में इंटर स्टेट मूवमेंट जल्द ही शुरू कर दिया जाएगी। इसकी जानकारी प्रदेश के परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर की ओर से दी गई है। इस बात का खुलासा मंत्री ने राज्य परिवहन विकास व सड़क सुरक्षा परिषद की बुधवार को हुई बैठक के बाद मीडिया को बताई।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तराखंड सरकार से बातचीत हो रही है, जिसे उन सरकारों की ओर से मान लिया गया है। इसी को लेकर अगले 15 दिनों के अंदर में प्रदेश से दूसरे राज्यों के लिए इंटरस्टेट मूवमेंट शुरू किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण लगाए गए लॉकडाउन के बाद से अभी भी छह सौ से ज्यादा रूट पूरी तरह से बंद पड़े है। इन रूटों को खोलने के लिए भी प्रयास किए जा रहे है।

मंत्री के अनुसार कोरोना काल के दौरान बसों के बंद रहने से एचआरटीसी को करीब 272 करोड़ रूपए का घाटा हुआ है और केवल 48 करोड़ की कमाई हुई है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी घाटे में होने के बाद भी कर्मचारियों को वेतन समय पर दिया जा रहा है। उनके अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में सवारियां आ नहीं रही है जिस कारण निर्णय लिया गया है कि अभी ग्रामीण इलाकों में बसों को शुरू नहीं किया जाएगा।

प्रदेश में एचआरटीसी की तकरीबन 1700 बसें चल रही है और इतनी ही प्राइवेट बसें भी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने कहा इंटर स्टेट मूवमेंट के लिए अन्य राज्यों से बात चल रही।- फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GEcvR7

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box