जनजातीय जिला लाहौल स्पीति की पहाड़ियां चांदी सी चमक रही है। शनिवार को घाटी की पहाड़ियों पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद रविवार को धूप खिलते ही पहाड़ियां चमकनी शुरू हो गई है। ताजा बर्फबारी के बाद घाटी के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है और मौसम ठंडा हो गया है।
इससे पहले कि समूची घाटी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ले इससे पहले लोग अपने कृषि कार्य को निपटाने में जुट गए हैं। घाटी में इन दिनों आलू का सीजन जोरों पर है। लोग खेतों में अपने आलू उत्पाद को निकालने में जुटे हुए हैं ताकि उनका आलू उत्पाद समय रहते मंडियों तक पहुंचाया जा सके।
रोहतांग दर्रा के साथ लगती उंची पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है जिससे घाटी का सौंदर्य और भी ज्यादा निखर गया है। पहाड़ों पर रात को पड़ी बर्फ के बाद आज सुबह जैसे ही सूर्य की चमकीली किरणें उन पड़ी तो वह पूरे निखार पर आ गई और चमकने लगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S22Eqn
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box