सड़क के गड्ढों को मिट्टी से भरने का ग्रामीणाें ने किया विरोध

जिला सोलन की ग्राम पंचायत गांगुड़ी के तहत आने वाले खजरेट गांव के लोगों ने लोक निर्माण विभाग द्वारा शक्तिघाट से दो सड़का तक सड़क में पड़े गड्ढों को मिट्टी डालकर ढकने के काम का विरोध किया है। इस विषय को लेकर इस गांव के लोगों ने मुख्य मंत्री हेल्पलाइन 1100 पर भी इसकी शिकायत दर्ज़ की, लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई न होता देख इस गांव के कुछ जागरूक युवाओं ने पहल करते हुए शक्तिघाट से गान्गुड़ी मोड़ तक मिट्टी से ढके गए इन गड्ढों का सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो वायरल किया। इस पर एक्सईएन राजेश गर्ग अपनी विभागीय टीम के साथ पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने उनके समक्ष विभाग की इस तरह की कार्यशैली का विरोध करते हुए रोष प्रकट किया।

मौके पर मौजूद राघव शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले विभाग ने 50 50मीटर की दूरी पर टिप्पर से मिट्टी गिरा दी गई और जेसीबी से उस मिट्टी को सड़क पर बिछाकर गड्ढों को भर दिया गया जिसकी धूल घास पर भी बैठ रही है जिसके कारण पशु भी इस घास को नहीं खा रहे हैंं। उनका कहना है कि जब बारिश होगी तो मिट्टी पानी से बह जाएगी और सड़क जो रोड़ी रह जाएगी उससे दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटना का अंदेशा रहेगा। वह खुद भी मिट्टी से भरे गड्ढों से फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने विभाग और सरकार से इस मार्ग को मैटल करने की ग की ताकि इस मार्ग पर होने वाले दोपहिया या अन्य वाहन की दुर्घटनाओं का अंदेशा न रहे।

खजरेट गांव की सत्या शर्मा ने बताया कि जब से वे इस गांव में आईं हैं तब इस सड़क की यही दुर्दशा रही है और कोई भी सरकार इस ओर विशेष ध्यान नहीं दे रही जिसके खमियाज़ा आम जनता को भुगतना पड़ता है। महिला गायत्री देवी ने भी बताया कि उन्होंने भी इस सड़क को पक्का करने के लिए 1100नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज़ करवाई थी पर वहां से सिर्फ उन्हें आश्वासन ही मिला और सड़क ज्यों कि त्यों ही रही। रोहित शर्मा के अनुसार जब से इस मार्ग पड़े गड्ढों को मिटटी से अस्थाई रूप से ढका गया है तब से गाड़ियों के कारण उड़ने वाली धूल से लोग परेशान हैं।

लोगों की मांग है कि गढ़खल से जगजीत नगर तक इस मार्ग की इस हालत पर ध्यान देकर इसे अच्छी तरह से पक्का करवाया जाए ताकि बाहर से आने वाले लोगों में इस सड़क को लेकर बन रही बुरी तस्वीर धूमिल हो सके। इस क्षेत्र में 20 साल से रह रहे गुरिंदर सिंह गुराया ने बताया कि जब से वे यहां आए हैं उन्होंने इस सड़क कि यही दुर्दशा देखी है क्या कारण वे नहीं जानते पर हमेशा इस मार्ग को या तो मिटटी से भर दिया जाता है या जो मेटीरियल लगाया जाता है वो गुणवता के मानकों के अनुसार प्रयोग में नहीं लाया जाता और सड़क पर हमेशा गड्ढे ही पड़े मिलते हैं।लोक निर्माण निर्माण विभाग कसौली के एक्सईएन राजेश गर्ग ने कहा कि सड़क का निरीक्षण कर जनता की शिकायत को सुना है। उन्होंने बताया कि शक्तिघाट से दो किलोमीटर तक इस सड़क को पक्का करने का टेंडर दिया जा चुका है पिछली बार ठेकेदार को लेबर की दिक्कत आने के कारण ये कार्य नहीं हो पाया पर अब इस सड़क को जल्द ही पक्का कर दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The villagers protested to fill the pits of the road with soil


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RItoMJ

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box