देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांग पूरी तरह से बन कर तैयार हो गई है। इसके बनने से अब लाहौल-स्पीति के लोग पूरे साल देश से जुड़े रहेंगे,वहीं सेना के लिए भी यह टनल महत्वपूर्ण साबित होगी।
प्रदेश के मंत्री व लाहौल के विधायक रामलाल मार्कंडेय ने लाहौल स्पीति में जानकारी देते हुए बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी आगामी 3 अक्टूबर को यहां टनल उद्घाटन के लिए आ सकते है। इसी को लेकर तैयारियां की जा रही है।
बीआरओ की ओर से टनल के अंदर लगे उपकरणों को टेस्ट किया जा रहा है। मंत्री का कहना है कि प्रधानमंत्री यहां आकर लाहौल के बुजुर्ग लोगों से भरी बस को हरी झंडी दिखा कर लाहौल से मनाली की आेर टनल से रवाना करेंगे। बुजुर्गों को सबसे पहले टनल की यात्रा करवाने के पीछे यह मकसद है कि वे पिछले कई सालों से इस टनल के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे।
10 हजार फीट की ऊंचाई पर बनाई गई 9 किलोमीटर लंबी अटल टनल के पूरी तरह से बन जाने से लाहौल-स्पीति के लोग पूरे साल मनाली आ सकेंगे और इसी टनल के माध्यम से सेना को अपना साजो सामान लेह तक पहुंचाने में कम समय लगेगा। 3200 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई इस टनल में आधुनिक टेक्नोलॉजी से तैयार उपकरण लगाए गए है। देश की यह पहली दो मंजिला ट्रैफिक टनल है। बीआरओ की ओर से 10 सालों की कड़ी मेहनत के बाद इसे पूरा किया गया है।
सिस्सू हेलिपैड तैयार, तीन को टनल से होकर पहुंच सकते हैं प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी इस अटल टनल का उद्घाटन करने के लिए 3 अक्टूबर को आ सकते है, लेकिन अभी तक कोई पुख्ता सूचना नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से मनाली और लाहौल स्पीति में डेरा डाला हुआ है और अपने तरीके से काम किया जा रहा है। सिस्सू हेलीपैड को तैयार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री अटल टनल में मनाली से होकर लाहौल पहुंच सकते है। अभी पीएम के आने और कार्यक्रम को लेकर पूरी तरह से जानकारी नहीं है, लेकिन जल्दी ही प्रधानमंत्री यहां पहुंच कर टनल का उद्घाटन करने वाले है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35V7FZV
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box