दुनिया की अत्याधुनिक तकनीक से तैयार 9 किलोमीटर लंबी अटल टनल रोहतांग को बीएसएनएल ने 4G कनेक्टिविटी की सुविधा से लैस कर दिया है। यह दुनिया की पहली टनल होगी, जिसमें 4G कनेक्टिविटी की सुविधा मुहैया करवाई गई है। टनल में 25 एमबीपीएस की और तेज गति से चल रहे वाहनों में 10 एमबीपीएस की हाईस्पीड मिलेगी। शनिवार को यह ट्रायल टनल में पूरा किया गया है।
बीएसएनल मंडी जोन के जीएम के अनुसार, देशवासियाें को इस टनल का काफी लंबे अरसे से इंतजार है। इस टनल से गुजरने वाले लोगों को संचार सुविधा में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसलिए 4G की सुविधा दी गई है। जिसे इस टनल के उद्घाटन होने के बाद शुरू कर दिया जाएगा।
बीएसएनएल की ओर से टनल में सुचारू और निर्बाध संचार कनेक्टिविटी मुहैया करवाने के लिए टनल के अंदर 4G दूरसंचार उपकरण लगाए गए हैं। इसके अलावा टनल के धुंधी मैनगेट के पास आईपी पीबीएक्स उपकरण स्थापित किए गए है। जिससे टनल के साथ लगते इलाकों में लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और हॉटलाइन की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
जल्द ही आने वाले हैं प्रधानमंत्री उद्घाटन करने के लिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल टनल रोहतांग का उद्घाटन करने के लिए आने वाले हैं। अभी पीएमओ की ओर से पीएम के आने की पक्की तारीख नहीं दी गई है लेकिन यहां टनल के उद्घाटन को लेकर पूरी तरह से तैयारी की जा रही है। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन और प्रदेश सरकार के आलाधिकारी टनल में तैयारियों को लेकर पहुंचे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी इस टनल का उद्घाटन करने की इच्छा रखते हैं, इसलिए वे जल्द ही यहां आकर इस सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण टनल का उद्घाटन करने के लिए आ सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RKeDce
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box