आईजीएमसी में वीरवार देर रात कोरोना संक्रमित दाे व्यक्तियाें की माैत हाे गई। इसमें 61 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति बिलासपुर का रहने वाला था। 22 सितंबर को उसे आईजीएमसी शिमला में एडमिट किया गया। वीरवार देररात माैत हाे गई। वहीं दूसरा मरीद रोहड़ू चिढ़गांव के 66 साल के थे। वीरवार शाम काे चिढ़गांव से गंभीर अवस्था में आईजीएमसी लाया गया था। यहां पर देररात उन्होंने दम तोड़ दिया। छोटा शिमला में सब्जी विक्रेता भी पॉजिटिव आया है। जिला में कुल 50 मरीज कोरोना के आए हैं।
इसमें शहर में 11 मरीज है। सबसे ज्यादा 17 मरीज रोहड़ू से आए है। इसी तरह रामपुर से 8 मरीज आए। वहीं ठियोग से 4, नई शिमला से 3, छोटा शिमला, टिक्कर, बीयूलिया से दो दो मरीज जबकि संजौली, चक्कर, खलीनी, चौड़ा मैदान, रझाना सालंग, सुन्नी, नेरवा, चिरगांव, मतियाना, मंडी, सोलन ओर सिरमौर से एक एक मरीज पॉजिटिव आया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j4izAD
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box