करसोग उपमंडल में बिजली के बिल समय पर जमा न करने की लापरवाही उपभोक्ताओं को महंगी पड़ सकती है। विद्युत मंडल करसोग ने पिछले कई महीनों से बिलों का भुगतान न करने पर उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करने के आदेश जारी किए गए हैं। अधिशाषी अभियंता ने सभी एसडीओ को इस बार बिल जमा करने की ड्यू डेट समाप्त होने के बाद तुरंत प्रभाव से उपभोक्ताओं को 15 दिनों का नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।
इस अवधि में भी अगर बिलों का भुगतान नहीं किया गया तो ऐसे लोगों के बिजली कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उपमंडल के तहत उपभोक्ताओं ने करीब 38 लाख के बिलों का भुगतान नहीं किया है। इसमें व्यवसायिक और घरेलू उपभोक्ता सभी शामिल हैं।
ऐसे लोगों को कई बार बिल जमा करने का अवसर दिया जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी बहुत से उपभोक्ता बिल जमा करने में लापरवाही बरत रहे हैं, ऐसे में अब विद्युत मंडल करसोग को कनेक्शन काटने का कड़ा निर्णय लेना पड़ा है। बता दें कि करसोग में जुलाई महीने में उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड का 44, 44, 909 रुपये बकाया था, जिसमें बिजली बोर्ड 6 लाख के करीब रिकवरी करने में कामयाब रहा है। इसके बाद अभी भी बिजली बोर्ड का लोगों पर 38 लाख के करीब बकाया बाकी है।
बिजली बोर्ड उपमंडल करसोग के अधिशाषी अभियंता सुशील कुमार का कहना है कि सभी एसडीओ को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं कि इस महीने लास्ट ड्यू डेट के बाद बिलों का भुगतान करने वालों को 15 दिन का नोटिस जारी करें। इसके बाद भी अगर बिलों का भुगतान नहीं होता है तो ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने का प्रोसेस शुरू किया जाए।
Hpssc Hamirpur Latest Recruitment 2020 - Total no. of vacancies - 1661 | HPSSSB RECRUITMENT 2020
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/364hbKC
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box