11 साल बाद भी नहीं बना मैहरे में अंबेडकर भवन

11 वर्ष पहले बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने मैहरे के गाड़ी रोड पर अंबेडकर भवन का शिलान्यास किया था, लेकिन इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी इस भवन का निर्माण नहीं हो पाया। भवन की चारदीवारी तो खड़ी कर दी गई है, लेकिन इस पर अभी तक लेंटर नहीं डाला है। यदि यदि इसी तरह का सिलसिला जारी रहा तो वह दिन दूर नहीं कि इस भवन की दीवारें भी गिर जाएंगी। 11 वर्षों में भाजपा और कांग्रेस की सरकारें प्रदेश में बनी, लेकिन न तो भाजपा और न ही कांग्रेस ने इस ओर ध्यान दिया। यदि इस भवन का निर्माण हो जाता, तो लोगों को बैठने के लिए या कोई मीटिंग करने के साथ शादियों के आयोजन की भी सुविधा हो सकती थी।

प्रश्न दोनों सरकारों से उठता है कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से कोई भी विकास का कार्य नहीं हुआ, सिर्फ घोषणा तक ही मामले अटके हुए हैं। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का कहना है कि हम किसी भी कार्य का शिलान्यास तभी करते हैं जब बजट का प्रावधान हो, इस अंबेडकर भवन के लिए 10 लाख रुपए पीडब्ल्यूडी विभाग के पास जमा करवाए हुए हैं। विभाग ने इसका निर्माण अब तक क्यों नहीं किया? उनसे पता कर लूंगा। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता अनिल का कहना है कि मैंने अभी ही ज्वाइन किया है और मेरे ध्यान में इस भवन के निर्माण के बारे में पता नहीं है। उन्होंने बताया कि अभी मैं बड़सर से बाहर हूं, ऑफिस में आकर पता कर लूंगा कि 11 वर्ष तक भवन का निर्माण क्यों नहीं हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Even after 11 years, Ambedkar Bhawan was not built in Mehra


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hDaIsd

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box