प्रदेश में काेराेना संक्रमण से मरने वाले लाेगाें का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। वीरवार को प्रदेश में 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें कांगड़ा जिले के 6 लोग शामिल हैं। चंबा, शिमला, कुल्लू और सिरमाैर में काेराेना से एक-एक व्यक्ति की माैत हुई है। इससे प्रदेश में मरने वालाें की संख्या बढ़कर 145 पहुंच गई है। कांगड़ा जिला में काेराेना संक्रमण से मरने वालाें की संख्या 37 हाे चुकी है। चंबा सुंडला क्षेत्र के 74 बुजुर्ग ने काेराेना से धर्मशाला अस्पताल में दम तोड़ा है।
बुजुर्ग को चंबा से बुधवार को धर्मशाला रेफर किया गया था। टांडा में तरोपका हमीरपुर की 75 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला, ज्वाली कंडार के 78 वर्षीय बुजुर्ग, मंडी लड़भड़ोल के 63 वर्षीय बुजुर्ग, हमीरपुर के 69 वर्षीय बुजुर्ग, बडाई सुनौहर की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और नैहरन पुखर देहरा गोपीपुर के 58 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भी मनाली के 76 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
प्रदेश में काेराेना के 337 नए केस आए हैं। शिमला में रिकॉर्ड 86, मंडी में 65, साेलन में 54, ऊना में 6, बिलासपुर में 36, चंबा में 11, हमीरपुर में 5, कांगड़ा में 21, किन्नाैर में 5, कुल्लू में 18, लाहाैल स्पीति में 3, सिरमाैर में 27 काेराेना के नए मरीज सामने आए हैं। काेराेना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 13386 के पास पहुंच गया है। इसमें काेराेना के एक्टिव मरीज 3984 है, वहीं 9232 मरीजाें ने काेराेना से जंग जीती है। वीरवार को 295 काेराेना मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आज 2502 लाेगाें के सेंपल काेराेना जांच के लिए एकत्रित किए। इसमें से 2134 लाेगाें की जांच रिपाेर्ट नेगेटिव आई है जबकि 164 लाेगाें की जांच रिपाेर्ट आना अभी बाकी है।
रैपिड एंटीजन टैस्ट में 15 लोग निकले पाॅजिटिव
हमीरपुर में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में कुल 112 सैंपल लिए गए, जिनमें से 15 पाॅजीटिव पाए गए हैं। इनमें हिमुडा कालोनी हमीरपुर के पांच लोग 40 वर्षीय महिला, 51 वर्षीय व्यक्ति, 75 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय लड़का और 21 वर्षीय युवक शामिल है। हमीरपुर शहर के ही वार्ड नंबर 6 में 54 वर्षीय व्यक्ति और 47 वर्षीय महिला पाॅजीटिव पाई गई है। वार्ड नंबर 8 के तीन लोग 57 वर्षीय व्यक्ति, 31 वर्षीय व्यक्ति और 57 वर्षीय महिला संक्रमित निकली है। गांव बरोई डाकघर भियांबी का 30 वर्षीय व्यक्ति, नादौन का 34 वर्षीय व्यक्ति, गलोड़ क्षेत्र के गांव ब्राहलड़ी का 65 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और बड़सर के नारा क्षेत्र के गांव कुरयाह का 43 वर्षीय व्यक्ति पॉजीटिव पाया गया है। इनके अलावा मेडिकल कालेज हमीरपुर का एक व्यक्ति भी संक्रमित निकला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिला के सभी स्वास्थ्य खंडों और मेडिकल कालेज अस्पताल में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की जा रही है। रैपिड एंटीजन टेस्टिंग के लिए जिले भर में वीरवार शाम तक कुल मिलाकर 1013 सैंपल लिए जा चुके थे, जिनमें 66 पॉजीटिव पाए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Hvfv2t
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box