कोरोनावायरस मामलों में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर, सात लाख के करीब केस

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में सोमवार को 24,248 से अधिक नए मामले और 425 मौतें दर्ज हुईं। इसके बाद देश में कुल मौतों की संख्या 19,693 और मामले 6,97,413 हो गए हैं। साथ ही अब भारत, रूस को पीछे कर दुनिया में तीसरा सबसे अधिक कोरोनोवायरस प्रभावित देश बन गया है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 4,24,432 लोग इस घातक बीमारी से उबरकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि देश में सक्रिय मामलों की संख्या 2,53,287 है।

देश में 786 सरकारी और 314 निजी लैब हैं, जिनमें पिछले 24 घंटों के दौरान 1,80,596 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

महाराष्ट्र में केवल एक दिन में 6,555 से अधिक नए मामले आने के साथ ही यहां कुल मामलों की संख्या 2,06,619 हो चुकी है। इन्हीं 24 घंटों के दौरान 151 की मौत से मरने वालों का आंकड़ा 8,822 हो गया है।

वहीं तमिलनाडु देश में दूसरा सबसे प्रभावित राज्य है। जहां अब तक 1,510 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,11,151 लोग संक्रमित हुए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 2,244 नए मामलों के साथ 1 लाख का आंकड़ा छूने जा रही है। यहां कुल मामलों की संख्या 99,444 है। दिल्ली में 25,038 सक्रिय मामले हैं। यहां अब तक 3,067 लोगों की मौत हुई है और 71,339 लोग ठीक हुए हैं।

10 हजार से अधिक मामलों वाले राज्यों में गुजरात में 36,037 मामले आए और 1,943 मौतें हुईं। इसके बाद उत्तर प्रदेश (27,077), राजस्थान (20,164), मध्य प्रदेश (14,930), पश्चिम बंगाल (22,126), हरियाणा (17,005), कर्नाटक (23,474), आंध्र प्रदेश (18,697), तेलंगाना (23,902) और बिहार (11,876) हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 11.4 मिलियन यानि कि 1.14 करोड़ से अधिक हो गई है। वहीं 5,33,000 लोग इस बीमारी से मर चुके हैं।

सीएसएसई के अनुसार दुनिया में अमेरिका में सबसे अधिक मामले 28,80,130 आए हैं और 1,29,906 मौतें हुई हैं।

ब्राजील में 16,03,055 लोग संक्रमित हुए और 64,867 मौतें हुईं। इसके बाद तीसरे स्थान पर अब भारत है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India ranks third in coronavirus cases, close to seven lakh cases
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3ixVMNB

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box