शिमला में सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म, FIR के बाद दो लोग हिरासत में लिए

चौपाल (शिमला). हिमाचल प्रदेश के शिमला (Shimla) जिले में सातवीं की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने पॉक्सो और रेप (Rape) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल, दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.

जानकारी के अनुसार, शिमला ज़िला में चौपाल उपमण्डल के नेरवा पुलिस थाना के तहत यह घटना पेश आई है. 12 साल की लड़की के परिजनों ने गुड़िया हेल्प लाइन में मामले की शिकायत की थी. इसके बाद पुलिस थाना नेरवा के पुलिसकर्मियों ने पीड़ित के ब्यान दर्ज किए हैं और दो लोगों को डिटेन किया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

ये है मामला

सातवीं की छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 8 मई को को जब वह मवेशियों को चराने जंगल गई थी तो 40 वर्षीय व्यक्ति ने जंगल में उसके साथ रेप किया गया. इसके बाद 10 मई को 32 वर्षीय व्यक्ति ने नाले में उससे जबरदस्ती की और दुष्कर्म किया. बाद में युवती ने परिजनों का घटना की जानकारी दी और फिर गुड़िया हेल्पलाइन पर शिकायत दी.

यह बोली पुलिस

चौपाल के डीएसपी वरुण पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है. फिलहाल, 2 लोगों को डिटेन करके पूछताछ की जा रही है. जब तक मेडिकल में रेप की पुष्टि नहीं होती है, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है. डीएसपी ने बताया कि मेडिकल में रेप की पुष्टि होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा, फिलहाल, आईपीसी की धारा 376, 506 व पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box