चंबा में पॉजिटिव युवाओं के संपर्क में आए 47 लोग विभाग ने लिए सैंपल


चम्बा: जिला चंबा में बीते दिनों आए कोरोना पॉजिटिव युवाओं के संपर्क में आने वाले लोगों के स्वास्थ्य विभाग ने आज सैंपल लिए गए। सभी सैंपल उपमंडल सलोनी क्षेत्र के हैं

कोरोना पॉजीटिव युवाओं के संपर्क में आए 47 लोगों के स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए हैं। यह सभी सैंपल स्वास्थ्य खंड किहार से लिए गए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य खंड समोट से 43 लोगों के रैंडम सैंपल लिए हैं, वहीं मैडीकल कॉलेज चम्बा से 5 सैंपल लिए गए हैं। पूरे जिला से 95 सैंपल लिए गए।

सभी सैंपल को जांच के लिए टांडा भेज दिया है। सोलन के बद्दी से लौटे युवक के संपर्क में आने से सलूणी उपमंडल के तीन युवा कोरोना पॉजीटिव पाए गए। रविवार को उनकी रिपोर्ट आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को उनके संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल लिए। 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box