हिमाचल में स्थापित हुई पहली सुरंग सैनिटाईज मशीन, इस तरह से करेगी छिड़काव

सोलन: हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना वयरस के पॉजिटिव मरीजों के मामले को देखते हुए अब प्रदेश में कीटाणुनाशक छिड़काव सुरंग लगाने की मुहिम चलाई गई है।
इस बीच हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के उद्यौगिक क्षेत्र नालागढ़ अस्पताल में एक आनोखी सुरंग सैनिटाइज मशीन लगई गई है। जिसके माध्यम से अस्पताल में प्रवेश करने वाले सभी लोगो को खुद मशीन सैनिटाइज करेगी।

जहां ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग द्वारा पहली टनल स्थापित कर दी गई है। यहां इसका ट्रायल भी किया गया है। टनल में प्रवेश करते ही व्यक्ति पांच सेकंड में बिना गीले हुए खुद ही सैनिटाइज हो जाएगा।  ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक ललित जैन की अगुवाई में यह टनल स्थापित हुई है। इस दौरान एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा, तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा, बीएमओ डॉ. केडी जस्सल, बीडीओ राजकुमार आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box