कुल्लू: रात को बरामदे से 3 साल की मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, जंगल में मिले अंग

कुल्लू. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू (Kullu) जिले में एक खूंखार तेंदुआ (Leopard) तीन साल की मासूम को घर के बरामदे से उठा ले गया. घटना के दौरान बिजली गुल थी और अंधेरे में तेंदुआ बच्ची को उठा ले गया.

जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के आनी (Aaani) उपमंडल के सूमा गांव का यह मामला है. शनिवार सुबह जंगल में बच्चे के शरीर के कुछ टुकड़े मिले हैं. इससे अंदेशा है कि तेंदुए ने बच्ची को अपना शिकार बना लिया है.

ऐसे हुई घटना

शुक्रवार रात करीब साढे़ 8 बजे गांव सूमा में बार-बार बिजली आ-जा रही थी. इस बीच बच्ची कमरे से रसोई में जा रही थी तो बरामदे में तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे उठा ले गया. हालांकि, ग्रामीणों ने रात को भी बच्ची की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला. सुबह होने पर फिर से जब तलाश शुरू की तो जंगल में बच्ची के शरीर के कुछ हिस्से बरामद हुए हैं. मौके पर प्रशासनिक अधिकारी, वन विभाग और पुलिस पहुंची है, जो छानबीन करने में जुटी है.

यह बोले पंचायत प्रधान

शिल्ली पंचायत के प्रधान राम कृष्ण ने बताया कि तेंदुआ ने सूमा गांव के विनोद कुमार की तीन वर्षीय पुत्री प्रिया को निशाना बनाया. घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी. सुबह होते ही प्रशासनिक अमला भी घटनास्थल पर पहुंचा और जंगल से सर्च ऑपरेशन के दौरान बच्ची के शरीर के कुछ हिस्से बरामद किए गए हैं.

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box