जिला कुल्लू की भुंतर पुलिस ने चिट्टा तस्करी और सेलिंग के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। भुंतर पुलिस ने शमशी के पास पहले युवक को चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया और बाद में इस मामले में संलिप्त दूसरे व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि भुंतर पुलिस ने शमशी में पैदल चल रहे युवक की तलाशी ली तो उसके पास 36 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। युवक की पहचान विवेक बोध पुत्र लाल सिंह निवासी गदौरी शमशी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। इसमें भोला दत्त निवासी शमशी भी संलिप्त पाया गया उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a9h42t
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box