Showing posts with label Kullu. Show all posts
Showing posts with label Kullu. Show all posts

हिमाचल कुलु के एक गावं से 57 परिबारों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का थमा दामन

 

कुल्लू: मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरि चन्द शर्मा की उपस्थिति में चचोगा गांब में 57 परिवारों ने भाजपा की दमनकारी नीतियों के चलते हुए भाजपा का साथ छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थामा। इन परिवारों का कहना था कि भाजपा में अनुसूचित समाज के लिए कोई मान सम्मान नहीं है । भाजपा अनुसूचित समाज के लोगों को दबाने की कोशिश करती है।इस मौके पर शर्मा ने कहा वे व कांग्रेस पार्टी वर्ग के लोगों को मान सम्मान देती आई है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आपका स्वागत है और कांग्रेस पार्टी हर समय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी।

हिमाचल के कुल्लू में आग से तीन मकान जले, लाखों रुपये का नुकसान

 


हिमाचल के कुल्लू जिले में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी जंगल तो कभी घर में आग लग रही है। जिले में शनिवार को आग की तीन घटनाएं सामने आई हैं। लगघाटी के डुघीलग के पवनग गांव और कोलीबेहड़ में शनिवार को आग लगने से दो मकान जले हैं। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पवनग में एक ढाई मंजिला घर जलकर राख हो गया। कोलीबेहड़ में एक मकान आंशिक रूप से जल गया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर लाखों की संपत्ति को आग में जलने से बचाया है। 

सुबह के समय लगी आग से गांवों में अफरातफरी मच गई। अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार डुघीलग के पवनग गांव में शेर सिंह, रोशन लाल, दयालू राम, गुरदयाल के ढाई मंजिला मकान में सुबह करीब छह बजे अचानक कमरे में धुआं उठता दिखा। देखते ही देखते मकान से आग की लपटें निकलने लगी। आग की लपटें देख स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बुझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। 

लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इसके अलावा शनिवार करीब 11.45 बजे कोलीबेहड़ में शेर सिंह पुत्र रामू के ढाई मंजिला मकान में आग लग गई। यह आग मकान के साथ घास के कोठे में पहले लगी थी। लेकिन इसने मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिस समय आग लगी उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। लेकिन ग्रामीणों की मुस्तैदी के चलते आग पर काबू पाया गया। 

अग्निकांड में करीब 10000 रुपये का नुकसान हुआ है। पांच लाख की संपत्ति को आग से बचाया गया। मामले की पुष्टि अग्निशमन विभाग के सब फायर ऑफिसर दुर्गा सिंह ने की। कहा कि डुघीलग के पवनग गांव में आग की घटना में दो लाख नुकसान, जबकि 10 लाख की संपत्ति बचाई गई है।

कुल्लू: सड़क हादसे में शिकार हुए हिमाचल के जवान को नम आंखों से दी आज अंतिम विदाई

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश का एक और जवान राजस्थान में सड़क हादसे बीते दिन शहीद हो गया था। शहीद हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार के शिल्ली पंचायत के गरुली गांव का रहने वाला हे।आज जवान सैनिक लगन चंद का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
इस मौके पर परिवहन मंत्री भी मौज रहे उन्होंने परिजनों के साथ जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इससे पहल जवान के पर्थिव शरी को राजस्थान से सड़क मार्ग से पैतृक गावं पहुंचाया गया। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी बंजार मनीराम भारद्वाज, डीएसपी बिन्नी मिन्हास, जिला परिषद सदस्य एवं बंजार कांग्रेस अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर, तहसीलदार विपिन शर्मा, थाना प्रभारी बंजार नरेश कुमार शर्मा ने भी श्रद्धांजलि दी। पुलिस की टुकड़ी ने सलामी दी।




कुल्लू में 15 गाडि़यां जब्त, चोरी-छिपे जाने वाले 337 लोग दबोचे

कुल्लू- लॉकडाउन व कर्फ्यू की अवहेलना करने पर जिला पुलिस कुल्लू ने विभिन्न जगहों पर 51 लोग गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने सीमाओं ही नहीं, बल्कि अन्य कई संभावित ठिकानों पर नजर रखी हुई है। उपायुक्त कुल्लू ने लोगों को सख्त हिदायत देते हुए बिना कारण घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। एसपी भी रात-दिन मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

वहीं बंजार, आनी, निरमंड, मणिकर्ण, सैंज, भुंतर, मनाली और कुल्लू की पुलिस टीमें भी पूरी तरह से अलर्ट पर हैं। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद जिला पुलिस ने चौकसी को और बढ़ा दिया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह के मुताबिक देश में जारी लॉकडाउन और हिमाचल में जारी कर्फ्यू के दौरान पिछले कुछ दिनों में इसकी अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 32 मुकदमे पंजीकृत किए।
इनमें 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 15 गाडि़यों को इंपाउंड किया गया है। इन 32 मुकदमों में एनडीपीएस एक्ट का एक मामला भी शामिल है, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे दो किलो 479 किलो अफीम डोडे पकड़े गए हैं। दो मामले अवैध शराब बेचने की कोशिश के हैं।

वहीं, पुलिस ने 337 लोगों को चोरी-छिपे पैदल रास्तों से आते-जाते हुए पकड़ा है। एसपी ने बताया कि रविवार को 200 से ज्यादा प्राइवेट गाडि़यों को भी मार्केट एरिया से वापस भेजा गया। एसपी गौरव सिंह ने लोगों से अपील की है कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन और कर्फ्यू का पालन करें।