हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को प्रदेश के दो जिलों ने पंचायत समितियों, पंचायत प्रधान, जिला परिषद वार्ड, वार्ड सदस्य आदि पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है। मंडी सदर की पंचायत समिति और पंचायतों के वार्डों का आरक्षण रोस्टर उपमंडलाधिकारी मंडी ने जारी कर दिया है।
पंचायत समिति के 27 वार्डों में से 14 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें चार सीटें एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। दस वार्ड अनारक्षित और तीन वार्ड एससी के लिए आरक्षित हैं। पंचायत समिति के अध्यक्ष का सदियाना वार्ड पिछली बार भी महिला आरक्षित था और इस बार भी महिला आरक्षित है। वहीं पंचायतों के पुनगर्ठन के बाद उपाध्यक्ष का वार्ड चैहटीगढ़ बालीचौकी में मिल गया है। इससे यहां उपाध्यक्ष पद के लिए नए चेहरे पर दाव लग सकता है।
वहीं 54 पंचायतों के चार सौ से अधिक वार्डों का आरक्षण रोस्टर भी तय हो गया है। कार्यकारी एसडीएम मंडी राजीव सांख्यान ने इसकी पुष्टि की है। पंचायत समिति महिला आरक्षित वार्ड-14 लागधार, कोट, गुमाणु, नवलाय, कटौला, नागधार, घ्रांण, नसलोह, निचला लोट और सदियाणा को महिला आरक्षित किया है। एससी (महिला) आरक्षित वार्डों में पधियूं, टिल्ली कहनवाल, मझवाड़ और पंडोह शामिल हैं। अ
10 वार्ड भरगांव, तरनोह, टांडू, कटिंडी, कमांद, शिवा, धार, जलेड़, कोटली, धनियारा एससी आरक्षित 03 वार्ड सेगली, सियोग, साई यहां क्लिक कर देखें पंचायत वार्ड आरक्षण की सूची सोलन में पंचायत प्रधान पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी उपायुक्त सोलन केसी चमन ने प्रदेश पंचायती राज अधिनियम के तहत पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 87 के अंतर