Showing posts with label Education. Show all posts
Showing posts with label Education. Show all posts

हिमाचल में 10 जनवरी को होंगे पंचायत चुनाव, अधिसूचना जारी, लागू हुई आचार संहिता

 

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। गुरुवार को प्रदेश चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। पांचायत चुनाव के लिए प्रत्याशी 24, 26 और 28 दिसंबर को नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 29 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 31 दिसंबर को नामांकन वापसी का दिन तय किया गया है। इसी दिन चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

24 दिसंबर तक पोलिंग बूथों की सूची जारी की जाएगी। 10 जवनरी, 2021 को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा और इसके बाद तुरंत नतीजे घोषित किए जाएंगे। पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया 12 जनवरी 2021 तक पूरी कर ली जाएगी। इस संबंध में राज्य चुनाव आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर ने अधिसूचना जारी की है। चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रदेश आर्दश चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है।

ऑनलाइन पढ़ाई का खाका तैयार, शिक्षा विभाग ने जारी किया टाइम टेबल; सुबह 10 बजे से शुरू होगी कक्षाएं

धर्मशाला: कोरोना वायरस के कारण प्रदेशभर के स्कूल बंद किए गए हैं। अब शिक्षा विभाग ने बच्चों की पढ़ाई में शैक्षणिक सत्र के नियमों को पूरा करने के लिए ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है। अब छात्रों को ऑनलाइन वाट्सएप और यू-टयूब के माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी। इसके लिए कक्षावार वाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं, वहीं यू-टयूब पर ऑनलाइन लेक्चर्स की व्यवस्था भी की गई है।

शिक्षा विभाग ने कक्षा नौवीं से लेकर जमा दो का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। टाइम टेबल के हिसाब से ही शिक्षक अपने घर से छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई करवाएंगे। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली कक्षाएं दोपहर एक बजे तक चलेंगी। ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान 5 और 10 मिनट का ब्रेक भी रखा गया है।

ये है टाइम टेबल
सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक नौवीं कक्षा की गणित, 10वीं कक्षा में अंग्रेजी, 11वीं (साइंस) में कैमिस्ट्री, आट्र्स में राजनीतिक शास्त्र, कॉमर्स में अकाउंट व 12वीं साइंस में फिजिक्स, आट्र्स में हिस्ट्री व कॉमर्स में अर्थशास्त्र की कक्षा लगेगी। 10:30 से 10:35 तक ब्रेक होगा

10:35 से 11:05 तक नौवीं की सामाजिक विज्ञान, दसवीं में गणित, 11वीं में हिंदी, अर्थशास्त्र, 12वीं में अंग्रेजी। 11:05 से 11:10 तक ब्रेक होगा। 11:10 से 11:40 बजे तक नौवीं की अंग्रेजी, 10वीं में सामाजिक विज्ञान, 11वीं में बॉयोलोजी, इतिहास, बिजनेस स्टडी, 12वीं में गणित

11:40 से 11:50 बजे तक 5 मिनट का ब्रेक होगा। 11:50 से 12:20 बजे तक नौवीं हिंदी, दसवीं की साइंस, 11वीं में मैथ व 12वीं में बॉयोलोजी, राजनीतिक शास्त्र, व अकाउंटेंसी। 12:20 से 12:25 तक ब्रेक होगा। 12:25 से 1:00 तक नौवीं में साइंस, 10वीं हिंदी, 11वीं में अंग्रेजी व 12वीं में कैमिस्ट्री, हिंदी व बिजनेस स्टडी

हिमाचल में बिना परीक्षा परिणाम घोषित अगली कक्षा में प्रमोट होंगे लाखों विद्यार्थी

हिमाचल के ग्रीष्मकालीन स्कूलों की गैर बोर्ड कक्षाओं में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थी परीक्षा परिणाम घोषित हुए बिना ही अगली कक्षाओं में प्रोमोट किए जाएंगे। शुक्रवार को हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में इसको लेकर सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। विज्ञापन गैर बोर्ड वाली आठ कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए कई अन्य राज्यों सहित सीबीएसई की तर्ज पर जयराम सरकार ने यह फैसला लिया है।

इस संदर्भ में शिक्षा विभाग से अधिसूचना जारी होते ही लाखों विद्यार्थी बिना परीक्षा परिणाम घोषित अगली कक्षाओं में पहुंच जाएंगे। पहली से चौथी, छठी, सातवीं, नवीं और 11वीं कक्षा के लिए सरकार ने व्यवस्था की है। शुक्रवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने यह मामला उठाया। उन्होंने परीक्षा परिणाम के इंतजार में बैठे विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर जल्द निर्णय लेने की मांग की।

सरकार ने शिक्षा मंत्री की मांग को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी देते हुए शिक्षा विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजने को कहा गया। विभागीय प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही अधिसूचना जारी हो जाएगी। बता दें ग्रीष्मकालीन स्कूलों में बीते दिनों ही इन कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की परीक्षाएं ली गई हैं।
प्रदेश में लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं हो पाया है। इसी को देखते हुए ये फैसला लिया है। चार बोर्ड कक्षाओं को लेकर फिलहाल नहीं हुआ फैसला चार बोर्ड कक्षाओं पांचवीं-आठवीं और 10वीं व 12वीं कक्षा के परीक


हिमाचल में कोरोना से निपटने को आउटसोर्स पर रखा जाएगा स्टाफ

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए भी बड़ा फैसला लिया है।

बैठक के दौरान राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा की गई। मंत्रिमंडल ने कोरोना के सक्रिय मामले खोजने का अभियान चलाने का निर्णय लिया और इस अभियान को शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके तहत प्रदेश में आठ हजार टीमें बनाकर घर-घर भेजी जा रही है। साथ ही बताया गया कि अब तक कुल 4038 लोगों को निगरानी में रखा गया है और 1655 लोग 28 दिन की निगरानी अवधि पूरी कर चुके हैं।

वर्तमान में अब 1383 लोग क्वारंटीन चल रहे हैं। वहीं, कुल 296 लोगों की जांच की जा चुकी है और छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।