Showing posts with label Himachal. Show all posts
Showing posts with label Himachal. Show all posts

घर में करोड़ों मिलने पर क्लास फोर कर्मी सस्पेंड, धर्मशाला में इनकम टैक्स रेड प्रकरण

सरकारी कार्यालय में टेक्निकल पोस्ट पर मुख्य आरोपी, एजेंसियां अलर्ट

धर्मशाला के दाड़ी में इनकम टैक्स की बड़ी रेड के मामले में अभी तक दिल्ली के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए हिमाचल में इस संबंध में सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। जिला एवं सत्र न्यायालय धर्मशाला कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में सेवाएं दे रही महिला के घर संदिग्ध करोड़ों रुपए मिलने पर उसे सस्पेंड कर दिया है। जिला एवं सत्र न्यायधीश जेके शर्मा को सिविल जज धर्मशाला की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला कर्मचारी को संस्पेड किया गया है। 

सेशन जज ने इस संबंध में डिस्पलेनरी एक्शन लेते हुए चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी को संस्पेंड करने के आर्डर जारी कर दिए हैं। वहीं सरकारी कार्यालय में टेक्निकल पोस्ट पर बताए जा रहे मुख्य आरोपी, जिनके दाड़ी के घर में रेड पड़ी है, को लेकर अब राज्य की जांच एजेंसियां भी हाई अलर्ट पर हैं। मामले में बड़ा खुलासा हुआ है कि वर्ष 2017 में सिक्कों से जुड़े हुए मामले में भी उक्त व्यक्ति सहित अन्य दो आरोपियों पर सेंटर की टीम की ओर से ही बड़ी कार्रवाई हुई थी।

ऐसे में अब राज्य की जांच एजेंसियां भी अपने स्तर पर हिमाचल में हुई इस बड़ी वारदात को लेकर जांच में जुट गई हैं। वहीं, अगर दिल्ली की इनकम टैक्स की टीम की बात की जाए, तो उनकी ओर से मामले को लेकर कोई  आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की गई है। हालांकि मामले में करोड़ों रुपए कैश, संपत्ति व अन्य प्रॉपर्टी के दस्तावेज इनकम टैक्स की कई दिनों तक चली रेड में पकड़े जाने की विभागीय सूत्रों से पुष्टि हो रही है। दाड़ी के एक घर में दिल्ली की इनकम टैक्स विभाग की स्पेशल टीम की छापेमारी को लेकर कई बड़े मामलों के खुलासे अब धीरे-धीरे होने लगे हैं। 

जानकारी के अनुसार जिस आरोपी परिवार के घर में इनकम टैक्स की रेड पड़ी है, उसकी कई दिनों से जांच चल रही थी। इसके बाद से ही इस मामले से जुड़े हुए कई तथ्य निकल रहे हैं, जिसमें करोड़ों रुपए की संपत्ति होने के साथ-साथ महंगी गाडि़यां व गाडि़यों में भी कैश पाए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं सरकारी कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी फिलहाल कार्यालय से पंचायत चुनावों को लेकर बाहर चल रहे हैं। उधर, रेड से जुड़ी हुई चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी को सस्पेंड किए जाने की जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेके शर्मा की ओर से भी आधिकारिक आर्डर जारी कर पुष्टि की गई है।

ऑनलाइन पढ़ाई का खाका तैयार, शिक्षा विभाग ने जारी किया टाइम टेबल; सुबह 10 बजे से शुरू होगी कक्षाएं

धर्मशाला: कोरोना वायरस के कारण प्रदेशभर के स्कूल बंद किए गए हैं। अब शिक्षा विभाग ने बच्चों की पढ़ाई में शैक्षणिक सत्र के नियमों को पूरा करने के लिए ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है। अब छात्रों को ऑनलाइन वाट्सएप और यू-टयूब के माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी। इसके लिए कक्षावार वाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं, वहीं यू-टयूब पर ऑनलाइन लेक्चर्स की व्यवस्था भी की गई है।

शिक्षा विभाग ने कक्षा नौवीं से लेकर जमा दो का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। टाइम टेबल के हिसाब से ही शिक्षक अपने घर से छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई करवाएंगे। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली कक्षाएं दोपहर एक बजे तक चलेंगी। ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान 5 और 10 मिनट का ब्रेक भी रखा गया है।

ये है टाइम टेबल
सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक नौवीं कक्षा की गणित, 10वीं कक्षा में अंग्रेजी, 11वीं (साइंस) में कैमिस्ट्री, आट्र्स में राजनीतिक शास्त्र, कॉमर्स में अकाउंट व 12वीं साइंस में फिजिक्स, आट्र्स में हिस्ट्री व कॉमर्स में अर्थशास्त्र की कक्षा लगेगी। 10:30 से 10:35 तक ब्रेक होगा

10:35 से 11:05 तक नौवीं की सामाजिक विज्ञान, दसवीं में गणित, 11वीं में हिंदी, अर्थशास्त्र, 12वीं में अंग्रेजी। 11:05 से 11:10 तक ब्रेक होगा। 11:10 से 11:40 बजे तक नौवीं की अंग्रेजी, 10वीं में सामाजिक विज्ञान, 11वीं में बॉयोलोजी, इतिहास, बिजनेस स्टडी, 12वीं में गणित

11:40 से 11:50 बजे तक 5 मिनट का ब्रेक होगा। 11:50 से 12:20 बजे तक नौवीं हिंदी, दसवीं की साइंस, 11वीं में मैथ व 12वीं में बॉयोलोजी, राजनीतिक शास्त्र, व अकाउंटेंसी। 12:20 से 12:25 तक ब्रेक होगा। 12:25 से 1:00 तक नौवीं में साइंस, 10वीं हिंदी, 11वीं में अंग्रेजी व 12वीं में कैमिस्ट्री, हिंदी व बिजनेस स्टडी

कांगड़ा: पत्नी के साथ हुई कहासुनी तो पत्ति ने पेड़ के साथ लगाया फंद, पिछे छोड़ गया दो मासूम

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा के दयारे में आने वाला पुलिस थाना नूरपुर के ग्राम पंचायत खैरियां के बटनियाल गावं में एक व्यक्ति ने पेड़ के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उक्त पंचायत के खैरियां गांव निवासी भागीरथ(48) पुत्र धगड़ो राम निवासी गांव बटनियाल (खैरियां) मेहनत मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि भागीरथ के दो बेटे भी है।

बताया जा रहा है कि बीते दिन देररात भागीरथ ने अपने बेटों को मोबाइल चलाने को लेकर डांट लगाई तो पत्नी ने बच्चों को डांटने से मना किया।

इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच कुछ कहासुनी हो गई और इस बात पर व्यक्ति अपने घर से बहार चला गया। इस बात का तभी लगा तब देररात तक परिवार के सदस्य भागीरथ का इंतजार कर रहे थे मगर व नहीं आया फिर गांव के कुछ लोगों ने तलाश शुरू की तो उक्त व्यक्ति का शव घर के समीप पेड के साथ लटका हुआ मिला।

फिर गांव वासियों ने इस घटना की सूचना पुलिस थाना नूरपुर के दे दी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया।

उधर एसएचओ मोहन भाटिया ने बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी-174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी हैं और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

कुल्लू: सड़क हादसे में शिकार हुए हिमाचल के जवान को नम आंखों से दी आज अंतिम विदाई

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश का एक और जवान राजस्थान में सड़क हादसे बीते दिन शहीद हो गया था। शहीद हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार के शिल्ली पंचायत के गरुली गांव का रहने वाला हे।आज जवान सैनिक लगन चंद का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
इस मौके पर परिवहन मंत्री भी मौज रहे उन्होंने परिजनों के साथ जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इससे पहल जवान के पर्थिव शरी को राजस्थान से सड़क मार्ग से पैतृक गावं पहुंचाया गया। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी बंजार मनीराम भारद्वाज, डीएसपी बिन्नी मिन्हास, जिला परिषद सदस्य एवं बंजार कांग्रेस अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर, तहसीलदार विपिन शर्मा, थाना प्रभारी बंजार नरेश कुमार शर्मा ने भी श्रद्धांजलि दी। पुलिस की टुकड़ी ने सलामी दी।




तीसा व सलूणी की 16 पंचायतें सील, आवाजाही पर पूर्ण रोक


तीसा व सलूणी की 16 पंचायतें सील, आवाजाही पर पूर्ण रोक


तीसा/सलूणी : जिला चंबा के उपमंडल तीसा में चार जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिस पर प्रशासन द्वारा तीसा की नौ पंचायतों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। ये पंचायतें तब तक सील रहेंगी, जब तक कि प्रशासन की ओर से आगामी आदेश जारी नहीं किए जाते हैं। इसके साथ ही एहतियात के तौर पर सलूणी की छह पंचायतों को भी सील कर दिया गया है।

उक्त चारों जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत उन्हें मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है। मंगलवार सुबह कोरोना पॉजिटिव पाए गए जमातियों को तीसा से टांडा ले जाने के लिए चंबा से एंबुलेंस भेजी गई।इसी एंबुलेंस में उन्हें टांडा भेजा गया। संक्रमितों को एंबुलेंस में ले जाने से आधा घंटा पहले स्वास्थ्य कर्मियों ने व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट पहनी, ताकि उक्त व्यक्तियों के संपर्क में आने से उन्हें किसी प्रकार का कोई नुकसान न हो सके।

गौरतलब है कि दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी मरकज जमात से तीसा लौटे 11 जमातियों के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपल लिए गए थे। उन्हें जांच के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा भेजा गया था। टांडा से चार जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। 11 में से सात व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

वहीं, उपमंडल सलूणी की सात पंचायतों को भी सील कर दिया गया है। ये पंचायतें डियूर, कंधवारा, डांड, किहार, भांदल, स्नूह तथा किलोड़ हैं। उपमंडल सलूणी की सीमाएं भी उपमंडल चुराह से लगती हैं तथा लंगेरा-हिमगिरी-भंजराड़ू तथा सलूणी-बरोटी-नकरोड़ आदि सड़कें भी उपमंडल सलूणी को तीसा से जोड़ती हैं। उक्त सड़कों के माध्यम से दोनों उपमंडलों के लोगों की आवाजाही लगी रहती है। उपमंडल सलूणी प्रशासन के अनुसार यह मामला भी प्रशासन के संज्ञान में आया है कि सलूणी उपमंडल के कुछ स्थानीय लोगों ने भी निजामुद्दीन मरकज जमात के आयोजन सम्मेलन में भाग लिया था। इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जिला दंडाधिकारी चंबा ने उपमंडल सलूणी की सात पंचायतों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए सील करने का फैसला लिया गया है।

उधर, एसडीएम सलूणी विजय कुमार का कहना है कि उक्त पंचायतों को संपूर्ण लॉकडाउन करने के आदेश प्राप्त हुए हैं। पंचायतों में किसी प्रकार की गाड़ियों व व्यक्तियों की आवाजाही भी प्रतिबंधित की गई है। इसके साथ ही रियायत के समय में इन पंचायतों के व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों को गाड़ियों के संबंध में जो पास जारी किए गए थे, उन सभी की वैधता तुरंत प्रभाव से खत्म की जाती है। यदि कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इन पंचायतों को किया गया सील

उपमंडल तीसा में ग्राम पंचायत भंजराड़ू, तीसा-एक, तीसा-दो, गडफरी, खजुआ, जुंगरा, लेसवीं, खुशनगरी व थल्ली हैं। इन पंचायतों में सभी प्रकार की गतिविधियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंगलवार को उक्त सभी पंचायतों में राशन व सब्जी की दुकानें नहीं खुलीं।


कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद चारों जमातियों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा जिन सात जमातियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्हें तीसा स्थित क्वारंटाइन केंद्र में ही रखा गया है। लोगों से अपील है कि वे घरों में ही रहें तथा शारीरिक दूरी का पालन करें।

-डॉ. राजेश गुलेरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा



सब्जी की सप्लाई बंद

कोरोना के चार मामले पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। चुराह में सब्जी लेकर आने-जाने वाले सभी वाहन चालकों पर रोक लगा दी गई है, ताकि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। तीसा में न तो कोई सब्जी की गाड़ी प्रवेश करेगी और न ही तीसा की तरफ से कोई गाड़ी चंबा की तरफ आएगी। इन दिनों क‌र्फ्यू के दौरान चुराह से मटर का तुड़ान किया जा रहा है। चुराह में काफी मात्रा में मटर की खेती की जाती है जो चंबा की तरफ लाई जाती है, लेकिन आगामी आदेशों तक कोई भी गाड़ी चंबा की तरफ नहीं आएगी।



कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने के बाद उपमंडल तीसा की नौ पंचायतें सील कर दी गई हैं। इस दौरान लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई है। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लोग घरों में रहें, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रह सकें तथा समाज भी सुरक्षित रहे।

विवेक भाटिया, उपायुक्त चंबा



पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। घरों से निकलने पर पूरी तरह से आवाजाही बंद रहेगी। अगर कोई बाहर निकलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लोगों की हरसंभव मदद करेगी।

-डॉ. मोनिका, एसपी चंबा


अपील : अगर आपने इन बसों में किया है सफ़र तो निकटतम स्वास्थ्य केन्द्रों मे करवाएं स्वास्थ्य जाँच


अपील : अगर आपने इन बसों में किया है सफ़र तो निकटतम स्वास्थ्य केन्द्रों मे करवाएं स्वास्थ्य जाँच


सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 17.03.2020 हिमाचल पथ परिवहन चंबा की बस नंबर एचपी 73-2628 जो पठानकोट से चंबा के लिए सुबह 10:40 बजे रवाना हुई थी और दोपहर मे चंबा पहुंची थी तथा उसी दिन शाम को 04:40 बजे एक निजी बस ( शिवा बस सर्विसेस ) नम्बर एचपी 73A  1156 जो चंबा से पलयूर के लिए रवाना हुई थी जिनमे जिला चंबा के बहुत से यात्रियों ने सफर किया था ।
इस विषय में सर्वसाधारण से अपील है कि उक्त बसों मे दिनांक 17.03.2020 को सफर करने बाले समस्त यात्रीगण बिना किसी डर के अपने अपने स्वास्थ्य की जांच अपने निकटतम स्वास्थ्य केन्द्रों मे करवाना सुनिश्चित करें या स्वास्थ्य संबन्धित जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर 104 या पुलिस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 01899-225899 पर संपर्क करके जानकारी हासिल करें । याद रखिए यह सावधानियां आपके, आपके परिवार व आपके समाज की सुरक्षा के लिए है  इसलिए अपना सहयोग अवश्य दें ।

हिमाचल में लाखों विद्यार्थी बिना परीक्षा परिणाम अगली कक्षा में होंगे प्रमोट, कैबिनेट ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

हिमाचल के ग्रीष्मकालीन स्कूलों की गैर बोर्ड कक्षाओं में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थी परीक्षा परिणाम घोषित हुए बिना ही अगली कक्षाओं में प्रमोट किए जाएंगे। शुक्रवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इसको लेकर सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है।

गैर बोर्ड वाली आठ कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए कई अन्य राज्यों सहित सीबीएसई की तर्ज पर जयराम सरकार ने यह फैसला लिया है। इस संदर्भ में शिक्षा विभाग से अधिसूचना जारी होते ही लाखों विद्यार्थी बिना परीक्षा परिणाम घोषित हुए अगली कक्षाओं में पहुंच जाएंगे। पहली से चौथी, छठी और सातवीं और नवीं व 11वीं कक्षा के लिए सरकार ने व्यवस्था की है।


शुक्रवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने यह मामला उठाया। उन्होंने परीक्षा परिणाम के इंतजार में बैठे विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर जल्द निर्णय लेने की मांग की। सरकार ने शिक्षा मंत्री की मांग को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी देते हुए शिक्षा विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजने को कहा गया।

विभागीय प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही अधिसूचना जारी हो जाएगी। बता दें ग्रीष्मकालीन स्कूलों में बीते दिनों ही इन कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की परीक्षाएं ली गई हैं। प्रदेश में लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं हो पाया है। इसी को देखते हुए ये फैसला लिया है।

चार बोर्ड कक्षाओं को लेकर फिलहाल नहीं हुआ फैसला
 चार बोर्ड कक्षाओं पांचवीं-आठवीं और 10वीं व 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों को लेकर भी कैबिनेट बैठक में चर्चा हुई लेकिन इस बाबत कोई फैसला नहीं हुआ। सूत्रों ने बताया कि इन कक्षाओं को लेकर सरकार 14 अप्रैल तक लगे लॉगडाउन के समाप्त होने के बाद कोई फैसला लेगी।

बीबीएन में 43 जमातियों पर केस, निजामुद्दीन मरकज से आने की बात छिपाने पर कार्रवाई

बीबीएन में 43 जमातियों पर केस, निजामुद्दीन मरकज से आने की बात छिपाने पर कार्रवाई, सभी क्वारंटाइन
18 मार्च से नगर की मस्जिदों, शहर व गांवों में टोलियां बना घूमते रहे

बीबीएन- औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में पुलिस प्रशासन को गुमराह कर बिना किसी सूचना के दाखिल हुए तबलीगी जमात के 43 लोगों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस पड़ताल में खुलासा हुआ है कि इन लोगों ने जानबूझकर निजामुद्दीन मरकज में हुए जलसे में शामिल होने की बात को छिपाया और 18 मार्च से लेकर पहलीअप्रैल तक बद्दी बरोटीवाला व नालागढ़ की मस्जिदों, शहर व गांवों में टोलियां बनाकर घूमते रहे।

यही नहीं, लॉकडाउन के बाद भी तबलीगी जमात से जुडे़ ये लोग रुके नहीं, बल्कि अपने अगुआ मोहम्मद वसीम के निर्देश पर नालागढ़ की कई मस्जिदों सहित सार्वजनिक स्थानों पर घूमते रहे। बहरहाल पुलिस जिला प्रशासन ने बीबीएन में रह रहे तबलीगी जमात के 43 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जब इन्हें ट्रेस कर पूछताछ की तो इन सभी लोगों ने निजामुद्दीन मरकज में आने-जाने की बात को सिरे से नकार दिया था। उन्होंने पुलिस को गुमराह करते हुए बताया कि वे निजामुद्दीन मरकज से नहीं, बल्कि गाजियाबाद से सीधे नालागढ़ मरकज में आए थे। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि 18 मार्च को हिमाचल में दाखिल होने के बाद ये लोग यहां पर 5-7 व्यक्तियों की जमात बनाकर नालागढ़ ,जोघों व दभोटा की मस्जिदों में आते-जाते रहे।

इसके अलावा जब कोरोना वायरस के मद्देनजर इन जमातियों के मुखिया मोहम्मद वसीम सहित अन्यों के मोबाइल फोन की सीडीआर लोकेशन साइबर सैल की मदद से खंगाली गई तो पता चला कि मोहम्मद वसीम 16 मार्च से 18 मार्च तक निजामुद्दीन की लोकेशन पर रहा है तथा 19 मार्च को उसकी लोके शन नालागढ़ की मिली। यही नहीं, उस दौरान हिमाचल प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई थी और पूर्ण लॉकडाउन भी हुआ था। बावजूद इसके मोहम्मद वसीम अपने 43 जमातियों के साथ पंजैहरा, सोबन माजरा ,देवली ,वरुणा ,भोगपुर आदि सार्वजनिक स्थानों पर आता जाता रहा ।

एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मोहम्मद वसीम सहित सभी 43 जमातियों ने जानबूझकर निजामुद्दीन मरकज की बात को छिपाया और अपने साथियों के साथ नालागढ़ के एरिया में घूमता रहा है। पुलिस ने इस मामले में सभी 43 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270, 271, डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 की धारा 51,58 के तहत मुकददमा दर्ज किया है। ये सभी लोग रामशहर रोड स्थित क्वारंटाइन सेंटर में एहतियात के तौर पर क्वारंटाइन कर दिए गए हैं।

कुल्लू में 15 गाडि़यां जब्त, चोरी-छिपे जाने वाले 337 लोग दबोचे

कुल्लू- लॉकडाउन व कर्फ्यू की अवहेलना करने पर जिला पुलिस कुल्लू ने विभिन्न जगहों पर 51 लोग गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने सीमाओं ही नहीं, बल्कि अन्य कई संभावित ठिकानों पर नजर रखी हुई है। उपायुक्त कुल्लू ने लोगों को सख्त हिदायत देते हुए बिना कारण घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। एसपी भी रात-दिन मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

वहीं बंजार, आनी, निरमंड, मणिकर्ण, सैंज, भुंतर, मनाली और कुल्लू की पुलिस टीमें भी पूरी तरह से अलर्ट पर हैं। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद जिला पुलिस ने चौकसी को और बढ़ा दिया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह के मुताबिक देश में जारी लॉकडाउन और हिमाचल में जारी कर्फ्यू के दौरान पिछले कुछ दिनों में इसकी अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 32 मुकदमे पंजीकृत किए।
इनमें 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 15 गाडि़यों को इंपाउंड किया गया है। इन 32 मुकदमों में एनडीपीएस एक्ट का एक मामला भी शामिल है, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे दो किलो 479 किलो अफीम डोडे पकड़े गए हैं। दो मामले अवैध शराब बेचने की कोशिश के हैं।

वहीं, पुलिस ने 337 लोगों को चोरी-छिपे पैदल रास्तों से आते-जाते हुए पकड़ा है। एसपी ने बताया कि रविवार को 200 से ज्यादा प्राइवेट गाडि़यों को भी मार्केट एरिया से वापस भेजा गया। एसपी गौरव सिंह ने लोगों से अपील की है कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन और कर्फ्यू का पालन करें।

छिपे जमातियों पर दर्ज होगा हत्या का केस हिमाचल सरकार ने दिए निर्देश


शिमला- मरकज से जुड़े तबलीगी समाज के लोगों के खिलाफ अब हत्या का मामला दर्ज होगा। राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने में बाधा बन रहे तबलीगी जमात के लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 व 307 के तहत आपराधिक मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।

मरकज के जलसे से लौटे तबलीगी बार-बार के आह्वान व अपीलों के बावजूद छिप गए हैं। इस कारण राज्य सरकार ने इन तबलीगियों को रविवार शाम पांच बजे तक खुद सामने आने की चेतावनी दी थी। इस समयावधि के बाद पकड़े जाने वाले मरकज के लोगों के खिलाफ कोरोना संक्रमण को फैलाने के आरोप में आपराधिक केस दर्ज होंगे। इस अहम फैसले से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के उच्च अधिकारियों की बैठक बुलाई थी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वेच्छा से चिकित्सा जांच के लिए सामने न आने वाले दिल्ली की निजामुद्दीन तबलीगी जमातियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सीएम ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत रविवार को आयोजित वीडियो कान्फ्रेंस से डीसी-एसपी व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को यह निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिल्ली में निजामुद्दीन तबलीगी जमात के धार्मिक समागम में शामिल होने वाले व्यक्तियों का पता लगाने के लिए सक्रिय अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बद्दी तथा नालागढ़ क्षेत्रों के सात कोरोना वायरस पॉजिटिव व्यक्तियों के नजदीकी लोगों को चिन्हित किया जाए तथा वायरस को फैलने से रोकने के लिए उन्हें क्वारंटाइन किया जाए।

उधर, प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने भी कहा कि तबलीगी जमात के जो लोग, अब भी छिपे हैं, अब उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस उन पर आईपीसी की धारा 302 व 307 के तहत क्रमशः मर्डर व अटेंप्ट टू मर्डर के मामले दर्ज करेगी। ऐसे लोग अब पकड़े जाने पर सीधे पुलिस हिरासत में ले लिए जाएंगे।

तबलीगी जमात से जुड़े लोगों को लेकर डीजीपी ने कहा है कि जिलों में मौजूद आमिर, जोकि मुस्लिम समुदाय में गुरु की भूमिका में रहते हैं, वे भी दोषी माने जाएंगे, यदि वे किसी की जानकारी छिपाते हैं या उनकी किसी भी तरह की मदद में शामिल होते हैं। उन आमिर को भी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। पुलिस को अपना सर्च अभियान तेज करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी से बचें

कांगड़ा जिला के फतेहपुर की एक मस्जिद में इमाम द्वारा सोशल मीडिया में धार्मिक भावनाओं को भड़काने पर उसे गिरफ्तार किया गया है। इस पर डीजीपी ने कहा कि ऐसे मामलों में सभी संयम रखें, क्योंकि इससे सामुदायिक दंगे होने की आशंका रहती है। ऐसे लोग जो किसी भी धर्म के खिलाफ इस तरह से भड़काऊ प्रचार करेंगे, उनको पुलिस बख्शेगी नहीं।

कोरोना वायरस: हिमाचल में तब्लीगी जमात के 11 लोग गिरफ्तार


तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों द्वारा सूचना छिपाने पर अब हिमाचल पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने तब्लीग से जुड़े 24 लोगों के खिलाफ कुल छह एफआईआर दर्ज कर दी है। यही नहीं इनमें से 11 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद सभी को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है।

विभाग का कहना है कि जो लोग खुद से अपने तब्लीग या किसी अन्य जगह से आने की सूचना जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग या पुलिस को देंगे, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन जो जानकारी छिपाएंगे और पुलिस ढूंढ निकालेगी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई के साथ ही अब तब्लीग जमात से जुड़े कुल 204 लोगों को चिह्नित कर क्वारंटीन किया जा चुका है। डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 358 एफआईआर दर्ज की गई है और 372 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।




हिमाचल में बिना परीक्षा परिणाम घोषित अगली कक्षा में प्रमोट होंगे लाखों विद्यार्थी

हिमाचल के ग्रीष्मकालीन स्कूलों की गैर बोर्ड कक्षाओं में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थी परीक्षा परिणाम घोषित हुए बिना ही अगली कक्षाओं में प्रोमोट किए जाएंगे। शुक्रवार को हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में इसको लेकर सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। विज्ञापन गैर बोर्ड वाली आठ कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए कई अन्य राज्यों सहित सीबीएसई की तर्ज पर जयराम सरकार ने यह फैसला लिया है।

इस संदर्भ में शिक्षा विभाग से अधिसूचना जारी होते ही लाखों विद्यार्थी बिना परीक्षा परिणाम घोषित अगली कक्षाओं में पहुंच जाएंगे। पहली से चौथी, छठी, सातवीं, नवीं और 11वीं कक्षा के लिए सरकार ने व्यवस्था की है। शुक्रवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने यह मामला उठाया। उन्होंने परीक्षा परिणाम के इंतजार में बैठे विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर जल्द निर्णय लेने की मांग की।

सरकार ने शिक्षा मंत्री की मांग को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी देते हुए शिक्षा विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजने को कहा गया। विभागीय प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही अधिसूचना जारी हो जाएगी। बता दें ग्रीष्मकालीन स्कूलों में बीते दिनों ही इन कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की परीक्षाएं ली गई हैं।
प्रदेश में लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं हो पाया है। इसी को देखते हुए ये फैसला लिया है। चार बोर्ड कक्षाओं को लेकर फिलहाल नहीं हुआ फैसला चार बोर्ड कक्षाओं पांचवीं-आठवीं और 10वीं व 12वीं कक्षा के परीक


हिमाचल में कोरोना से निपटने को आउटसोर्स पर रखा जाएगा स्टाफ

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए भी बड़ा फैसला लिया है।

बैठक के दौरान राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा की गई। मंत्रिमंडल ने कोरोना के सक्रिय मामले खोजने का अभियान चलाने का निर्णय लिया और इस अभियान को शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके तहत प्रदेश में आठ हजार टीमें बनाकर घर-घर भेजी जा रही है। साथ ही बताया गया कि अब तक कुल 4038 लोगों को निगरानी में रखा गया है और 1655 लोग 28 दिन की निगरानी अवधि पूरी कर चुके हैं।

वर्तमान में अब 1383 लोग क्वारंटीन चल रहे हैं। वहीं, कुल 296 लोगों की जांच की जा चुकी है और छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

घर पाठशाला और अभिभावक बनेंगे शिक्षक, लगेगी दो घंटे की क्लास



हिमाचल में शनिवार सुबह 10 से 12 बजे तक घर पाठशालाएं और अभिभावक शिक्षक बनेंगे। कोरोना वायरस से बचाव को बंद हुए सरकारी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई जारी रखने को शिक्षा विभाग नया प्रयोग कर रहा है। समय 10 से 12 वाला, हर घर बने पाठशाला अभियान के तहत शिक्षक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर अभिभावकों को पढ़ाई करवाने के वीडियो और होमवर्क भेजेंगे। विभाग की विशेष टीमें शिक्षकों को इस माध्यम से पढ़ाई करवाने के लिए सामग्री भेजेगी।

विज्ञापन व्हाट्सऐप ग्रुप पर बच्चे शिक्षकों को मेसेज कर विषय संबंधी शंकाएं दूर कर सकेंगे। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि स्कूल बंद होने से पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए नया प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। समय 10 से 12 वाला, हर घर बने पाठशाला अभियान के तहत बच्चों को रोजाना दो घंटे पढ़ाई करवाने को स्टडी मैटेरियल तैयार कर लिया है। शनिवार से अभियान की शुरूआत होगी। शिक्षकों को अपने-अपने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के फोन नंबरों को जोड़कर कक्षावार व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने को कहा है।

अभियान के तहत शिक्षकों के व्हाट्सऐप ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप में रोजाना अध्ययन सामग्री अपलोड की जाएगी। फिर कक्षाओं के अनुसार शिक्षक अभिभावकों के ग्रुप में उसे भेजेंगे। अगर किसी बच्चे या अभिभावक को कोई बात समझ नहीं आती है तो वो संबंधित शिक्षक से सवाल कर सकेंगे। मंत्री ने बताया कि अधिक दिनों तक स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई को लेकर रुचि कम न हो इसके लिए विशेषज्ञों से चर्चा करने के बाद यह अभियान शुरू करने का फैसला लिया गया है।




हिमाचल कोरोना वायरस: मस्जिद के इमाम और दो सहयोगियों पर मामला दर्ज

हिमाचल कोरोना वायरस: मस्जिद के इमाम और दो सहयोगियों पर मामला दर्ज


हिमाचल के बिलासपुर जिले के घुमारवीं जामा मस्जिद के इमाम और दो सहयोगियों पर कोरोना वायरस को लेकर झूठी जानकारी देने, प्रशासन और पुलिस के आदेशों की अवहेलना करने पर मामला दर्ज किया गया है। 31 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि ऊना के नकड़ोह स्थित मस्जिद में मंडी के सात लोग ठहरे थे। सूचना थी कि सातों लोग दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मस्जिद के मरकज में शामिल हुए थे। विज्ञापन पुलिस को सूचना मिली कि सातों लोग घुमारवीं स्थित जामा मस्जिद में पहुंचे तथा 20 मार्च तक रुके।

इसके आधार पर पुलिस थाना का प्रभार देख रहीं आईपीएस ऑफिसर सृष्टि पांडे ने जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद अयूब और सहयोगी अनीश अहमद से पूछताछ की। पुलिस तफ्तीश में पता चला कि ये 7 लोग घुमारवीं की जामा मस्जिद में नहीं ठहरे थे। मामले के तीनों आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की नियत से झूठी सूचना उपलब्ध करवाई। पुलिस तफ्तीश में आया कि तीनों लोगों ने जानबूझकर झूठे तथ्य गुमराह करने की नियत से पुलिस के समक्ष पेश किए तथा प्रशासन की ओर से जारी किए गए आदेशों की उल्लंघना की।

घुमारवीं पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 177, 182 व 120 बी के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस की सख्ती पर बयान से पलटा मौलवी ऊना में मामला उजागर होने के बाद घुमारवीं पुलिस और प्रशासन हरकत में आया और फिर कड़ाई से जब मौलवी से पूछा गया तो वह एकाएक अपने बयान से पलट गया। कहा कि ये लोग घुमारवीं मस्जिद में नहीं आए थे। इससे पुलिस ने मौलवी और उनके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस को गुमराह करने का मामला दर्ज कर दिया।