Showing posts with label Solan. Show all posts
Showing posts with label Solan. Show all posts

हिमाचल के सोलन मे एक दिन में लगा दी दो साल की हाजिरी, बीडीओ और सचिव पर एफआईआर दर्ज

 




हिमाचल के सोलन जिले के कुनिहार के खंड विकास कार्यालय के सचिव ने एक ही दिन में दो साल की हाजिरी लगा दी। पेट्रोल पंप और अन्य निजी कारोबारी चलाने वाला सचिव पिछले दो साल से दफ्तर ही नहीं आया था। विजिलेंस ने इस मामले में सचिव और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) विजय पॉल और सचिव देवेंद्र कालिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सचिव के कार्यालय नहीं आने को उच्चाधिकारी नजरअंदाज करते रहे। मामले की शिकायत विजिलेंस के डीएसपी संतोष शर्मा को मिली तो उन्होंने योजना बनाकर जाल बिछाया। जब पक्के सुबूत हाथ लगे तो उन्होंने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। 

डीएसपी विजिलेंस ने बताया कि खंड विकास कार्यालय में तैनात सचिव पिछले दो वर्षों से कार्यालय नहीं आ रहा था। विभाग को शिकायत मिली थी कि सचिव कार्यालय न आकर पेट्रोल पंप और हार्डवेयर का व्यवसाय चला रहा है। जब सचिव को पता चला कि विजिलेंस जांच कर रही है तो वह एक दिन कार्यालय आया और खंड विकास अधिकारी कुनिहार के साथ मिलकर पिछले दो वर्षों की हाजिरी एक ही दिन में लगा दी। मामले में सचिव और बीडीओ पर केस दर्ज किया गया है। डीएसपी विजिलेंस ने बताया कि जब विजिलेंस ने सचिव की हाजिरी का रिकॉर्ड मांगा तो बीडीओ ने भी गलत सत्यापित दस्तावेज प्रस्तुत किए।


हिमाचल में स्थापित हुई पहली सुरंग सैनिटाईज मशीन, इस तरह से करेगी छिड़काव

सोलन: हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना वयरस के पॉजिटिव मरीजों के मामले को देखते हुए अब प्रदेश में कीटाणुनाशक छिड़काव सुरंग लगाने की मुहिम चलाई गई है।
इस बीच हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के उद्यौगिक क्षेत्र नालागढ़ अस्पताल में एक आनोखी सुरंग सैनिटाइज मशीन लगई गई है। जिसके माध्यम से अस्पताल में प्रवेश करने वाले सभी लोगो को खुद मशीन सैनिटाइज करेगी।

जहां ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग द्वारा पहली टनल स्थापित कर दी गई है। यहां इसका ट्रायल भी किया गया है। टनल में प्रवेश करते ही व्यक्ति पांच सेकंड में बिना गीले हुए खुद ही सैनिटाइज हो जाएगा।  ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक ललित जैन की अगुवाई में यह टनल स्थापित हुई है। इस दौरान एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा, तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा, बीएमओ डॉ. केडी जस्सल, बीडीओ राजकुमार आदि मौजूद रहे।