सुजानपुर पुलिस ने भलेठ में गस्त के दौरान चूरा पोस्त बरामद किया है ।ब्यास पुल की तरफ से दो व्यक्ति पैदल जा रहे थे जो पुलिस को देखकर घबरा गए। तलाशी लेने पर एक व्यक्ति के पास थैला से 437 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। इनकी पहचान बीड़ बगेहड़ा के भुपिंद्र कुमार व वार्ड तीन के शंकुश राज के रूप में हुई है।
वहीं एक अन्य मामले में नादौन पुलिस थाने के तहत बिना परमिट के शराब रखने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस पूछताछ में उस व्यक्ति ने अपना नाम बटारण गांव का बलजीत कुमार बतलाया है। एएसपी विजय सकलानी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IGwcJf
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box