तीन वर्षों से लंबित मांगों पर सरकार के द्वारा गौर न करने पर हिमाचल प्रदेश संयुक्त ग्रामीण राजस्व अधिकारी (पटवारी) एवं कानूनगो महासंघ के फरमान पर सभी पटवारियों और कानूनगो ने कार्यालयों में मोमबत्ती जलाकर काम किया। इससे पूर्व प्रदेश के सभी पटवारी और कानूनगो ने दफ्तरों और फील्ड में काले बिले लगाकर तीन दिन तक काम किया।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमराज शर्मा ने कहा है कि सरकार से गुजारिश की जा रही है कि संघ की सभी मांगो पर वार्ता हो। तीन वर्षों के अरसे से बाद भी सरकार ने मांगों पर कोई समाधान नहीं किया। यदि अब भी सरकार नहीं सुनेगी तो निजी मोबाइल फोन के माध्यम से किसी भी प्रकार का काम बंद कर दिया जाएगा। यदि जनता को परेशानी हुई तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qLSoCR
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box