पहाड़ों पर अब बर्फ जमने लगी है और यहां से मैदानों की ओर जाने वाली शीतलहर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान दिनोंदिन गिरता जा रहा है। बीते 24 घंटों में राजधानी शिमला समेत राज्य के 8 शहरों का न्यूनतम तापमान माइनस में रहा।
वहीं निचले क्षेत्रों में गहरी धुंध भी पड़ रही है। पूर्व माैसम और बागवानी विशेषज्ञ डाॅ. एसपी भारद्वाज का कहना है कि शीतलहर की वजह से मैदानी क्षेत्राें में सुबह-शाम और रात के समय तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ाें पर जब भी बर्फबारी हाेती है उसके बाद अगर माैसम साफ हाे ताे ठंडी हवाएं मैदानाें की ओर तेज रफ्तार से जाती हैं। मैदानाें में पहले ही धुंध पड़ रही हैं।
गिरते पाले से किसान परेशान
इन दिनाें पाला गिरने से जहां ठंड बढ़ रही है, वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्राें में सड़काें पर फिसलन भी बढ़ गई हैं। पाले से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। लहुसन और प्याज की फसल झुलसा रोग की चपेट में आ सकती है। इसे लेकर किसान चिंतित हैं। गेहूं और मटर के अलावा गाेभी की फसल को भी नुकसान होने का खतरा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34lnQOA
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box