हिमाचल में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, छह जुलाई तक झमाझम बरसेंगे बादल


हिमाचल प्रदेश में एक जुलाई से मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पूरे प्रदेश में एक से छह जुलाई तक लगातार बारिश-अंधड़ का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, एक से चार जुलाई तक मैदानी भागों में बारिश व मध्य पर्वतीय भागों में भारी बारिश-तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 

मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। ऊना में न्यूनतम तापमान 26.5, बिलासपुर में 26.0, हमीरपुर में 26.2, नाहन में 24.4, कांगड़ा में 23.6, चंबा में 21.0, धर्मशाला में 21.4 और शिमला में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज शिमला समेत प्रदेश के अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। 

बीते कई दिनों से मौसम साफ रहने के चलते मैदानी जिलों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी की तपिश बढ़ गई है। दिन के साथ रात को भी गर्मी बढ़ने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को ऊना में इस माह का दूसरा सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड हुआ था।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box