कोरोना से राहत, तीन दिन से कोई मौत नहीं

राज्य में पिछले तीन दिनों से करोना संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। ऐसे में संक्रमण के मामलों में हिमाचल लगातार रिकवर करता जा रहा है। राज्य में अभी तक संक्रमण से 981 लोगों की मौत हुई है। 58298 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 57017 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। गुरुवार को हिमाचल में संक्रमण के दो ही मामले सामने आए दोनों मामले मंडी जिला से हैं, जबकि 69 लोग संक्रमण से ठीक होकर घर भी लौटे हैं।


सबसे ज्यादा मरीज कांगड़ा में ठीक हुए। यहां पर 40 मरीज एक साथ रिकवर हुए हैं। हिमाचल में इस समय 287 एक्टिव मरीज हैं। ऊना को छोड़कर सभी जिलों में एक्टिव मरीजों की संख्या 50 से कम है। ऐसे में हिमाचल के लिए राहत भरी खबर है। राज्य में अभी तक 10 लाख 34 हजार 573 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए जा चुके हैं। इनमें से नौ लाख 74 हजार 253 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box