हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया

 

इस हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना जिला के विधानसभा क्षेत्र सराज क्षेत्र के तहत आने वाले छतरी में एक कार हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। कार सड़क से सैकड़ा फिट नीचे गिर गई थी। हादसे में घटनास्थल पर 2 युवाओं की जान चली गई जबकि कार में सवार तीसरे युवक ने अस्पताल ले समय दम तोड़ दिया। घटना का कारण बारिश और बर्फबारी बताया जा रहा है। मृतक की पहचान रजनीश कुमार निवासी लस्सी, ओम प्रकाश निवासी झमाच्छ और चमन लाल के रूप में की गई है। घटना की पुस्टि एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। वहीं पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और मृतकों के शवों को स्थानीय लोगों की मदद से गहरी खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक तीन युवक छतरी से कार में सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे जैसे ही उस स्थान पर पहुंचे तो चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई है। हादसे के बाद दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिएअस्पताल भेजा गया जहां पर उसने उपचार के लिए दम तोड दिया।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box