नाहन – सिरमौर जिला में एक महिला से 17 लाख रुपए की ठगी हुई है। राजगढ़ क्षेत्र की छोगटाली पंचायत के कंडा गांव की किरण देवी ने पुलिस थाना राजगढ़ में एफआईआर दर्ज करवा दी है। किरण देवी को कुछ समय पहले अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सूचित किया गया कि 24 सितंबर, 2020 को उसकी लाखों रुपए की लॉटरी निकली है।
किरण देवी ठगों की बातों में आ गई तथा लॉटरी की मोटी रकम पाने के लिए किरण देवी से छह माह की अवधि के भीतर करीब 17 लाख रुपए की राशि ठगों द्वारा बताए गए अलग-अलग बैंकों खातों में जमा करवाई गई। जब किरण कुमारी को किसी भी प्रकार की लॉटरी की राशि प्राप्त नहीं हुई तो अब उसने पुलिस थाना राजगढ़ में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर डा. खुशहाल चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box