हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के दायरे में आने वाले उपमंडल ज्वालामुखी के भाटी बोहल क्षेत्र में एक नाबालिग छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि जहां पर एक 17 वर्षीय लड़के ने दुपट्टे के साथ फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। वहीं पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लड़का 12वीं कक्षा का छात्र है इस संबंध में संबंधित पंचायत के प्रधान द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई है।
मृतक युवक का एक बड़ा भाई और एक छोटी बहन है युवक बीते दिन देर रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था जिसके बाद सुबह के समय जब काफी समय तक युवक बाहर नहीं आया तो परिवार के सदस्यों ने जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर से दरवाजा चढ़ाया हुआ था। काफी समय तक आवाजें देने के बाद युवक ने अंदर से कोई जवाब नहीं दिया। दरवाजा तोड़कर जब परिवार के सदस्यों ने अंदर देखा तो युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। लड़के का पिता मजदूरी का काम करता था करता है। फिलहाल पुलिस को घटनास्थल पर किसी तरह का भी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
Hydel Project : हिमाचल के हाइडल प्रोजेक्ट बुला सकते हैं उत्तराखंड जैसी त्रासदी
हिमाचल प्रदेश :चंबा: चांजू नाले में मिला कंकाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जानिए क्याहिमाचल में चार दिवारी के अंदर भी सुरक्षित नहीं महिलाएं, ऊना जेल में कैदी महिला गर्भवती रसोई गैस, पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ाने पर भड़के माकपा नेता भूपेंद्र सिंहचंबा: खड़ामुख-होली मार्ग पर दरकी पहाड़ी

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box